herzindagi
MAIN famous church

चंडीगढ़ में बेहतरीन गुरूद्वारे ही नहीं, स्थित हैं यह चर्च भी

चंडीगढ़ में आपको सिर्फ फेमस गुरूद्वारे ही देखने को नहीं मिलेंगे, बल्कि यहां पर कुछ बेहतरीन चर्च भी स्थित है। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2021-05-10, 15:09 IST

चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी होने के कारण यहां पर पंजाबी समुदाय के लोगों का बहुलता में होना स्वाभाविक है। यही कारण है कि चंडीगढ़ में कई फेमस गुरूद्वारे स्थित है। हालांकि, चंडीगढ़ में आपको केवल गुरूद्वारे ही देखने को नहीं मिलेंगे। यह पंजाब और हरियाणा के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर ने कई वर्षों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कई खिताब अर्जित किए हैं। यहाँ कई आकर्षण स्थित हैं जो आपके दर्शनीय स्थलों के अनुभव को यादगार बना देंगे। इन आकर्षणों में कई चर्च भी शामिल हैं जिनका निर्माण खूबसूरती से किया गया है। चंडीगढ़ में चर्च विभिन्न कारणों से देखने लायक हैं, क्योंकि उनकी वास्तुकला बेमिसाल है। तो चलिए आज हम आपको चंडीगढ़ में स्थित कुछ चर्च के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी यकीनन देखना चाहेंगे-

विक्ट्री प्रेयर टॉवर

inside  victory tower prayer

विक्ट्री प्रेयर टॉवर जॉनसन संगर द्वारा बनाया गया था। यह चंडीगढ़ का एक चर्च है जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला और आंतरिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। विक्ट्री प्रेयर टॉवरसेक्टर 32 सी, चंडीगढ़ में स्थित है। इस सुंदर चर्च को देखने के अक्सर पर्यटक यहां आते हैं, खासकर दिसंबर के महीने के दौरान; जब क्रिसमस और नया साल मनाया जाता है, तब यहां पर पर्यटकों की एक भारी भीड़ होती है।

रॉयल पैरिश चर्च

inside  royal church

रॉयल पैरिश चर्च सेक्टर 9, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ में स्थित है। इस चर्च का माहौल अपने आगंतुकों में शांति की भावना पैदा करता है। यह चंडीगढ़का एक बड़ा चर्च है जो केवल ईसाई धर्म के अनुयायी ही नहीं, बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यह क्रिसमस, नए साल और ईस्टर सेवाओं के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

क्राइस्ट चर्च, सी.एन.आई.

inside  cristerd church

क्राइस्ट चर्च चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध चर्चों में से एक है। यह सेक्टर 18, चंडीगढ़ में स्थित है। चर्च की स्थापना Rev. Riddle (न्यूजीलैंड से एक मिशनरी) द्वारा की गई थी और 1959 में इसे संरक्षित किया गया था। चर्च को विभिन्न जाति और पंथों के विश्वासियों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। क्राइस्ट चर्चयूथ फ़ेलोशिप, वीमेन फ़ेलोशिप और संडे स्कूल सेवाओं का भी संचालन करता है। इन सेवाओं के अलावा, क्राइस्ट चर्च अपने क्रिसमस, नए साल और ईस्टर सेवाओं के लिए जाना जाता है।

फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्च

inside  fast b chruch

फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्च सेक्टर 44 C, चंडीगढ़ में स्थित है। यह चंडीगढ़ के प्रसिद्ध चर्चों में से एक है। फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्चके बारे में वास्तव में विशेष बात यह है कि यह अंग्रेजी के अलावा तीन क्षेत्रीय भाषाओं में सेवाएं प्रदान करता है- तमिल, नेपाली और हिंदी। यह यूथ फ़ेलोशिप, वीमेन फ़ेलोशिप और संडे स्कूल जैसी गतिविधियों का संचालन भी करता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानें भारत के इन गुरुद्वारों के बारे में जहां भक्ति के साथ मिलता है सबसे स्वादिष्ट लंगर

मार थोमा चर्च

inside  mar dhoma church

मार थोमा चर्च का ओरिजिन केरल में है। इसे सबसे पहले थॉमस ने शुरू किया था, जो यीशु के 12 शिष्यों में से एक थे। द मार थोमा चर्च एयरपोर्ट चौक, रायपुर खुर्द, चंडीगढ़ में स्थित है। यह पर्यटकों को विशेष रूप से विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह चंडीगढ़ के सबसे खूबसूरत चर्चों में से एक है। द मार थोमा चर्च ‘लेसर ईस्टर्न चर्च’ के अंतर्गत आता है।

क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल

inside  church

क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल, सेक्टर 19 सी, चंडीगढ़ में स्थित है। यह पालिका बाजार के सामने स्थित है। क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा चर्च है। चर्च की बाहरी वास्तुकला और आंतरिक डिजाइन दोनों ही बेहद लाजवाब है। यह चंडीगढ़ में सबसे प्रसिद्ध चर्चों में से एक है और यहां पर भारी संख्या में लोग आते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तवांग मठ के बारे में कितना जानते हैं आप!

अवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी चर्च

inside  famouse church

अवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी चर्च चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित है। चर्च पर्यटकों व अनुयायियों को आकर्षित करता है। यह मूल अवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी चर्च की ही एक शाखा है जो तमिलनाडु के वेलंकन्नी में स्थित है। चर्च में अद्भुत वास्तुकला है और यहां पर आपको एक अद्भुत शांति का अनुभव होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-chandigarhmetro.com,ucanews.com,fabhotels.com,content.gallup.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।