येलागिरी एक हिल स्टेशन है जो भारत के तमिलनाडु के तिरुपतुर जिले में स्थित है। यह जो वानीयंबादी और जोलारपेट्टई शहरों के बीच स्थित है। येलागिरी भारत में ट्रेकर्स के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यह सैकड़ों सांपों का घर है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 170020 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 1950 के दशक की शुरुआत में येलागिरी को सरकार के अधीन ले लिया गया था क्योंकि यह येलागिरी जमींदार परिवार की संपत्ति थी। लेकिन आज के समय में लोग यहां पर ट्रेकिंग का मजा लेने के साथ-साथ यहां के खूबसूरत मंदिरों में घूमने और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए आते हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को बढ़ावा देने के लिए येलागिरी हिल्स को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है। तो चलिए जानते हैं येलागिरी की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में
ये सुंदर और आकर्षक झरने येलागिरी के टॉप पर्यटक आकर्षणों में से एक है। झरना पहाड़ी क्षेत्र के दूसरी तरफ स्थित है जो येलगिरी से ढलान की ओर 5 किलोमीटर दूर है। यह खूबसूरत जगह अपने मनमोहक वाटरफॉल्स और वाइल्डलाइफ के लिए जानी जाती है। झरने की सैर का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी तक है।
यदि आप येलागिरी में एक शांत जगह की तलाश कर रही हैं तो आपको नेचर पार्क में जाना चाहिए। प्रकृति की गोद में बसा, यह पार्क घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह पुंगानूर झील के करीब स्थित है। 12 एकड़ भूमि के साथ, यह पार्क विभिन्न प्रजातियों के पौधों का घर है। पार्क का मुख्य आकर्षण यहां का कृत्रिम झरना है। आमतौर पर लोग अपने साथी या परिवार के साथ कुछ शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए यहां आते हैं। आपको पार्क में एक संगीतमय फव्वारा भी मिलेगा जो बच्चों के मनोरंजन के लिए है।
यह येलागिरी हिल्स में हाईएस्ट प्वाइंट है और येलागिरी पहाड़ियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप हिल स्टेशन के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको प्रकृति से प्यार है, तो यह आपके लिए एकदम सही जगह है। यह स्थानीय लोगों और आगंतुकों दोनों के लिए ट्रेकिंग के पसंदीदा स्थानों में से एक है। हालांकि यहां का ट्रेकिंग पथ एक कठिन नहीं है। इस जगह की सुंदरता आपको यकीनन आश्चर्यचकित कर देगी।
पुंगानूर झील येलागिरी में घूमने के लिए सबसे ऊपर की जगह है, यहां एक मनमोहक झील के दृश्य के साथ ग्रीनरी पार्क नजर आता है। लोग अक्सर यहां खुशनुमा समय मनाने आते हैं। यह झील पहाड़ियों के बीच में स्थित है और यह सबसे सुंदर मानव निर्मित झील है। अगर आप येलागिरी में पुंगानूर झील घूमने जा रही हैं तो बंदरों से जरूर सावधान रहें। (इंडिया की ये 5 झीलें)
जलगंडीश्वरर मंदिर, तमिलनाडु के येलागिरी में देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। तमिलनाडु के वेल्लोर के बालाजी नगर में स्थित इस मंदिर का एक बहुत ही रोचक इतिहास और पौराणिक पृष्ठभूमि है। मंदिर का निर्माण पत्थर से किया गया है और इस मंदिर की वास्तुकला और मूर्तिकला देखने लायक है।
इसे भी पढ़ें:बैंगलोर में मौजूद हैं यह खूबसूरत झीलें, एक बार आप भी जरूर देखें
यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है और येलागिरी के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यहां पर लोग शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए मंदिर जाते हैं। वेलवन मंदिर हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। मंदिरों में बजने वाली घंटियाँ जीवन की गति का प्रतीक हैं। (भारत के 5 सबसे ठंडे शहर)
इसे भी पढ़ें:झांसी! भारतीय इतिहास के सबसे समृद्ध और गौरवपूर्ण शहरों में से एक
येलागिरी में देखने के लिए सबसे शांत और दर्शनीय स्थानों में से एक, नीलावूर झील मानव निर्मित है। यहां पर आप नाव की सवारी का आनंद ले सकती हैं। झील के आसपास के पहाड़ी इलाके, शांत नीला पानी, सुहावना मौसम, और सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार दृश्य सभी प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।