herzindagi
main world travel in hindi

इन वर्ल्ड फेमस स्मारकों की रेप्लिका के बारे में कितना जानती हैं आप?

दुनिया भर में ऐसे कई स्मारक मौजूद हैं, जिनका अपना एक अलग महत्व है और इसलिए इनकी रेप्लिका भी विभिन्न स्थानों पर बनाई गई है। जानिए इनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2021-06-26, 15:56 IST

पूरी दुनिया में बीते हुए समय से कई अजूबे हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आगरा में स्थित ताजमहल से लेकर पेरिस के एफिल टावर जैसे फेमस मान्यूमेंट्स को देखने की इच्छा हर ट्रेवलर की होती है। लेकिन हो सकता है कि आपने अभी तक इन खूबसूरत और बेहतरीन मान्यूमेंट्स को ना देखा हो। क्या आपको पता है कि दुनियाभर के फेमस मान्यूमेंट्स की रेप्लिका को भी विभिन्न स्थानों पर बनाया गया है, जो ओरिजिनल जितने ही खूबसूरत हैं और इसलिए इतने ही फेमस भी है। अगर आप इन ओरिजिनल मॉन्यूमेंट्स को अभी तक नहीं देख पाई हैं तो आज हम आपको इनकी रेप्लिका के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद यकीनन काफी रोमांचित हो जाएंगी और इन्हें एक बार तो इन्हें जरूर देखना चाहेंगी-

फ्रांस के एफिल टॉवर की रेप्लिका

inside  france

दुनिया के सबसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टॉवरएक बहुत प्रसिद्ध मील का पत्थर है जो फ्रांसीसी शहर पेरिस में स्थित है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं अगर एफिल टॉवर की रेप्लिका की बात हो तो इसे कई बार हूबहू बनाने की कोशिश की गई, लेकिन उनमें से कोई भी उतना आकर्षक नहीं है जितना कि 2007 में मैक्सिको के डुरंगो में आया था। टोरे एफिल के रूप में जाना जाता है, यह लगभग 60 मीटर ऊंचा स्मारक मूल का लगभग 1/ 6 है, लेकिन फिर भी इसकी भव्यता से कोई इनकार नहीं कर सकता है।

यूएसए के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका

inside  usa

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी एक बहुत बड़ा पर्यटक आकर्षण है। साथ ही यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में इसकी लगभग सौ से अधिक प्रतिकृतियां हैं। भारत से लेकर फ्रांस, पाकिस्तान, नार्वे, चीन जैसे कई देशों ने इसकी रेप्लिका बनाई है। अगर फ्रांस में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका के बारे में बात की जाए तो यह छोटे मानव निर्मित द्वीप पर ग्रेनेले ब्रिज से कुछ ही दूर है जिसे आइल ऑक्स सिग्नेस कहा जाता है। जबकि न्यूयॉर्क में लिबर्टी फ्रांसीसियों की ओर से एक उपहार था, पेरिस में यह प्रतिमा अमेरिकियों की ओर से एक उपहार थी। वैसे फ्रांस में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक नहीं, बल्कि आठ रेप्लिका मौजूद हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मन की शांति की तलाश में हैं, तो भारत के इन खूबसूरत शहरों का रुख करना न भूलें

ताजमहल की रेप्लिका

inside  tajmehal

भारत के आगरा में स्थित ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। इसकी रेप्लिका भी भारत से लेकर अन्य कई देशों में स्थित है। लेकिन बांग्लादेश के ढाका में स्थित है। बांग्लादेश में इस रेप्लिका को बनाने का श्रेय फिल्म डायरेक्‍टर असनुल्‍ला को जाता है। कहा जाता है कि जब वह इंडिया घूमने आए थे, तो ताजमहल को देखकर व उसके पीछे की कहानी जानकर बेहद प्रभावित हुए थे और उन्होंने इसकी रेप्लिका अपने देश में बनाने का फैसला कर लिया था। वैसे बांग्लादेश की रेप्लिका के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित बीबी का मकबरा को भी ताजमहल की रेप्लिका के रूप में देखा जाता है, क्योंकि बीबी का मकबरा का मूल डिजाइन ताजमहल जैसा दिखता है। इसलिए, से दक्कन का ताज भी कहा जाता है। बीबी का मकबरा से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इसे बनाने वाले प्रमुख वास्तुकार अता-उल्लाह ताजमहल के वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी के पुत्र थे।

लंदन के बिग बेन की रेप्लिका

inside  london

लंदन के बिग बेन की रेप्लिका भारत में ही स्थित है। यह संरचना कोलकाता शहरमें बनाई गई थी, और लंदन में मूल की एक आश्चर्यजनक रेप्लिका है। इतना ही नहीं, मूल बिग बेन की तरह, यह भी दिन के विभिन्न समयों पर बजता है, और राहगीर लगभग हमेशा आश्चर्यचकित होते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-जनजातियों द्वारा बसाया गया कोटागिरी हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।