महाभारत में कई ऐसे पात्र थे, जो महत्वपूर्ण थे और जिन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्हीं में से एक थे विदुर। ये न केवल हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे बल्कि धृतराष्ट्र और पाण्डु के भाई भी थे। इनका जन्म अम्बिका के गर्भ से हुआ। अम्बिका कोई और नहीं बल्कि प्रधान दासी थी। ऐसे में विदुर के पिता का नाम महर्षि वेदव्यास था। ये न केवल बुद्धिमान थे बल्कि न्यायप्रिय व्यक्ति भी थे। इन्होंने हमेशा धर्म और न्याय के रास्ते पर चलने की कोशिश की है। ऐसे में विदुर ने भी अपनी नीतियों से लोगों का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि ऐसे कौन-सी महिलाएं हैं, जिनका कोई काम नहीं बिगड़ता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं, इस लेख में वृंदावन के आचार्य अनंतदास जी से...
चिकीर्षितं विप्रकृतं च यस्य नान्ये जनाः कर्म जानन्ति किञ्चित्:
मन्त्रे गुप्ते सम्यगनुष्ठिते च नाल्पोऽप्यस्य च्यवते कश्चिदर्थः॥:
अर्थ - इस श्लोक में विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने इष्ट कार्य यानि अपना मन पसंद काम जो आनंद और संतुष्टि दे और दूसरों के विरुद्ध कार्य यानि किसी व्यक्ति या समूह के खिलाफ काम करना जो उनके हितों या अधिकारों के विरुद्ध हो, ऐसे करें कि दूसरे व्यक्ति को पता ही न चले। तो उस व्यक्ति का कोई काम नहीं बिगड़ सकता है।
आगे वो कहते हैं कि जब मंत्र गुप्त रखा जाता है, यहां पर मंत्र का अर्थ कार्य से है। ऐसे में जो काम किसी को ना बताया गया हो और उसका सही ढंग से अनुष्ठान किया जाता है यानी उसे पूरी ईमानदारी से किया गया हो तो उसका कोई भी अर्थ यानी व्यक्ति का लक्ष्य थोड़ा सा भी विफल नहीं होता। उस व्यक्ति को सक्सेस मिलती है।
यः सर्वभूतप्रशमे निविष्टः सत्यो मृदुर्मानकृच्छुद्धभावः
अतीव स जायते ज्ञातिमध्ये महामणिर्जात्य इव प्रसन्नः
अर्थ - एक आदर्श व्यक्ति वह है जो सभी प्राणियों की केवल शांति की कामना करता है बल्कि सुख भी मांगता है। जो हमेशा सच बोलता है और जिसका स्वभाव बेहद कोमल होता है। इससे अलग दूसरों का हमेशा आदर करता है। उसके विचार पवित्र होने के साथ शुद्ध होते हैं। ऐसा व्यक्ति समाज में किसी रत्न से कम नहीं होता है। ऐसे में इसका सब सम्मान करते हैं।
ऐसे व्यक्ति के होने से समाज में सकारात्मकता आती है और शांति का वातावरण बनता है। ऐसा व्यक्ति सच्चा मानवतावादी कहताला है।
इसे भी पढ़ें - Mahabharat Ka Kissa: जब लगा था महाभारत के समय सूर्य ग्रहण और बाल-बाल बच गई थी अर्जुन की जान; जानें क्या हुआ था उसके बाद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।