Travel Tips: IRCTC लेकर आया है 6 दिन का खास अंडमान टूर पैकेज, पढ़ें पूरी डिटेल

IRCTC सभी के लिए लेकर लाया है अंडमान के लिए स्पेशल टूर पैकेज

irctc six days andaman tour package trip

भारतीय रेलवे समय-समय पर घूमने के शौकीन महिलाएं और पुरुषों के लिए कोई न कोई टूर पैकेज जरूर लाता रहता है। इसी क्रम को बरकरार रखने के लिए इस बार IRCTC लेकर आया है अंडमान टूर के लिए 6 दिन का खास पैकेज। इस पैकेज में IRCTC आपको पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर-नॉर्थ बे आइलैंड (कोरल आईलैंड), और रॉस आइलैंड जैसी जगहों पर ले कर जाएगा। अगर आप इस न्यू ईयर को घर से दूर कही मस्ती करना चाहती है, तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। चलिए इस टूर पैकेज के बारे में सब कुछ जानते हैं।आपको बता दे कि IRCTC का यह पैक आपके लिए बहुत ही किफायती होने वाला है क्योंकि इस पैकेज के 6 दिन में आप खूब मस्ती कर सकती है।

अंडमान टूर का पहला दिन

irctc six days andaman tour package inside

सबसे पहले आपको इंदौर के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर पहुचना होगा। वह से irctc शाम को 6 बजे के तकरीबन आपको अपने इंडिगो एयरलाइन्स से बेंगलूरू ले जाएंगी। रात आपको यही गुजारना होगा। irctc आपको रात को रुकने के लिए होटल देगा औरसाथ में खाना-पीना भी।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2019: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के लिए ये 5 जगह हैं बेस्ट

अंडमान टूर का दूसरा दिन

irctc six days andaman tour package inside

अंडमान टूर के दूसरे दिन सुबह में पोर्ट ब्लेयर के लिए आपका फ्लाइट है जो आपको 8 बजे तक पंहुचा देगी। यहां उतरने के बाद टूर मैनेजमेंट आपको होटल लेकर जाएगी। वही पर आप ब्रेकफास्ट करेंगे। ब्रेकफास्ट करने के बाद कॉर्बिन कोव बीच, नवल मरीम म्यूजियम और सेल्युलर जेल घुमाया जाएगा। सेल्युलर जेल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काफी चर्चित जेल रहा है। दिन-भर घुमाने के बाद रात को भी आपको यही रुकना है। इसके बाद रात को डिनर का इंतजाम पोर्ट ब्लेयर के होटल में होगा।

अंडमान टूर का तीसरा दिन

irctc six days andaman tour package inside

अगले दिन आपको कई जगह घुमाया जायेगा। सुबह में ब्रेकफास्ट करने के बाद टूर मैनेजमेंट आपको नॉर्थ बे आइलैंड (कोरल आईलैंड), रॉस आइलैंड यात्रा की ट्रिप कराएगी। यहां आप घुमाने के दौरान खूब मस्ती कर सकती है। अगर आप अपने फैमिली और दोस्तों के साथ आई है तो और भी मस्ती कर सकती है। मस्ती के साथ-साथ आप यहां की शॉपिंग मार्केट में शॉपिंग भी कर सकती है। पुरे दिन मस्ती और घुमने के बाद रात आपको यही रुकना है।

अंडमान टूर का चौथा दिन

irctc six days andaman tour package inside

अगले दिन ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको होटल से चेक आउट कराया जायेगा। आगे आपको और भी मज़ा आने वाला है क्योंकि अपन आपकी बरी है क्रूज पर चड़ने की। जी हां, यहाँ से आपको क्रूज के माध्यम से Havelock Island की ओर लाकर जाया जायेगा। जहां पर आप 'राधानगर बीच' पर स्विमिंग का मजा ले सकती है। रात को आपको यही रुकना है।

पाचंवा और छठा दिन

irctc six days andaman tour package inside

अगले सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद इलेफांटा बीच की सैर कर सकती है। बीच का सैर करने के बाद यहां की प्रकृति नज़ारे का भी लुफ्त उठा सकती है। पाचवे दिन घुमने के बाद रात यही बिताना होगा और अगले दिन यानि छठा दिन के सुबह में ब्रेकफास्ट के बाद दोपहर में आप इंदौर वापसी का फ्लाइट ब्लेयर एयरपोर्ट से पकड़ाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के आसपास ये 5 स्पॉट सर्दियों में पिकनिक के लिए है बेस्ट जगह

टूर पैकेज की कीमत

irctc six days andaman tour package inside IMAGE

अब बात करें टूर पैकेज के कीमत और किराए की। दो लोगों का चार्ज 43700 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा । वहीं अगर तीन लोग होते है तो आपको 43 हजार रुपए प्रति व्यक्ति लिया जाएंगे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP