herzindagi
independence day  free entry places

15 अगस्त तक फ्री में इन ऐतिहासिक स्मारकों को करें एक्सप्लोर

अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप फ्री में इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-08-06, 12:41 IST

भारत विविधता वाला देश है और विभिन्न सभ्यता और इसकी खूबसूरती को बखूबी बयान करती हैं। हर सभ्यता का लम्बा इतिहास रहा है, आज भी उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। भारत में कई ऐसे शहर मौजूद हैं यहां बहुत- सी खूबसूरत जगहें हैं, जो पर्यटकों को पूरे साल अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

वहीं, देश पर कई वर्षों राज कर चुके मुगल कालीन सभ्यता द्वारा बनाई गई कई इमारतें, स्मारकें, मकबरें आज भी मौजूद हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला कलाओं का नमूना है। आज कई ऐसी प्राचीन मकबरे, स्मारक और महल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित किया गया है। लेकिन अगर आप ऐतिहासिक स्मारकों को एक्सप्लोर करने में रुचि रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

जी हां, आप इन जगहों को 15 अगस्त तक फ्री एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह फैसला स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय सरकार ने लिया है, जिसमें पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों को फ्री में घूमने की सुविधा दी गई है, आइए जानते हैं कि आप किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत की पहल

बता दें कि सरकार ने इस फैसले को आजाद हिंदुस्तान के लगभग 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया है। साथ ही, सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों को फ्री में घूमने की सुविधा लोगों को दी है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Monuments in India - भारत के इन स्मारक को देखने के लिए दूर- दूर से आते हैं टूरिस्ट, होती है अच्छी-खासी कमाई

इन स्मारकों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

ताजमहल

taj mahal

आप आगरा में स्थित ताजमहल को 15 अगस्त तक बिल्कुल फ्री में एक्सप्लोर कर सकती हैं। बता दें कि प्यार के प्रतीक की निशानी के रूप में देखा जाने वाले आगरा के ताजमहलकी गिनती दुनिया के सात अजूबों में होती है। जिसे 1631 से 1643 के बीच मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल को अरबी में महलों का ताज कहा जाता है।

हुमायूं का मकबरा

मुगलों की खूबसूरत वास्तुकला और स्मारकों में हुमायूं का मकबरा भी आता है, जो भारत के बेहतरीन मकबरों में से एक है। यह शानदार गुंबददार मकबरा लगभग 1572 में मुगल सम्राट हुमायूं की कब्र के साथ निर्मित किया गया था। यह शहर का आकर्षक और दार्शनिक स्थल है। आप भी इस सुंदर स्मारक को देखने जरूर जाएं।

लाल किला

Red fort

शाहजहां के शासनकाल के दौरान निर्मित हुआ लाल किला, भारत के महत्वपूर्ण मुगल स्मारकों में से एक है। यहां हर साल प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। वैसे तो पूरे साल लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन अगर आप फ्री में घूमना चाहते हैं तो 15 अगस्त से पहले जाएं। यहां आप किले के अलावा, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद, रंगा महल और मीना बाजार आदि जैसी और भी कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक संरचनाएं भी देख सकते हैं।

कुतुब मीनार

qutub minar

आप फ्री में कुतुब मीनार को भी एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। क्योंकि यह मीनार विश्व भर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं और खूबसूरत पर्यटन स्थलों लिए भी जाना जाता है। इसकी कुल ऊंचाई 72.5 मी. है और इसमें 379 सीढ़ियां हैं। कुतुब मीनार को देखने के साथ-साथ आप फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत में मौजूद हैं मुगलों की यह खूबसूरत इमारतें, आप भी जानिए

आप इन जगहों के अलावा, पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों को फ्री में घूम सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।