आपने कश्मीर और उसके आसपास बसी जगहों के बारे में सुना होगा और शायद आप गए भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कश्मीर से तो सटा हुआ है लेकिन भारत का हिस्सा नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गिलगित-बाल्टिस्तान की, यहां लगभग 10 लाख लोगों की आबादी रहती है। यह पहाड़ों, खूबसूरत जगहों और हरियाली से समृद्ध है।
इस जगह पर घूमने के बाद आपको कश्मीर की खूबसूरती भी फीकी लगेगी। अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप भारत से सटे और पाकिस्तान में स्थित गिलगित-बाल्टिस्तान जाने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गिलगित-बाल्टिस्तान की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, लेकिन उससे पहले थोड़ा जानते हैं गिलगित-बाल्टिस्तान और उसके इतिहास के बारे में..
यह खूबसूरत जगह पहले भारत का हिस्सा हुआ करती थी। लेकिन साल 1947 में आजादी के दौरान हुए बंटवारे में यह जगह पाकिस्तान के पास चली गई थी। यह इलाका बहुत शांत वातावरण का है, जहां कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। हालांकि, यह भारतीय कश्मीर के हिस्से से थोड़ा सटा हुआ है।
इस राज्य की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां दो स्वतंत्रता दिवस मनाए जाते हैं। एक स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को, पाकिस्तान आजाद हुआ था। वहीं, दूसरा स्वतंत्रता दिवस यह 1 नवंबर को मानता है, जब यह इलाका महज 21 दिन के लिए आजाद हुआ था।
साथ ही, क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के कुछ खूबसूरत दृश्य गिलगित-बाल्टिस्तान के ही हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि यहां की सैर करते समय आप किन किन जगहों पर घूमने के साथ साथ मौज-मस्ती का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
गिलगित-बाल्टिस्तान की खूबसूरत जगहों में शिगार घाटी आती है। यह घाटी बेहद खूबसूरत है, इसकी खूबसूरती को देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आपको बता दें कि शिगार घाटी को पहले शिगार नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी 170 किलोमीटर तक फैली है, जो स्कार्दू से असकोल तक जाती है। हालांकि, शिगार एक जिला बन चुका है जहां कई गांव मौजूद हैं। अगर आप चाहें तो यहां की भी सैर कर सकते हैं। (लद्दाख की खूबसूरत वादियों में बसी नुब्रा घाटी के बारे में जानें)
अलटिट किला, गिलगित-बाल्टिस्तान की सबसे पुरानी धरोहर है। कहा जाता है कि यह किला लगभग 1100 साल पुराना है। यह किला पूर्व में शासकों का घर हुआ करता था। हालांकि, शासकों का नाम स्पष्ट नहीं है। अगर आप पाकिस्तान या कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ी दूर का रास्ता और तय करके आप गिलगित-बाल्टिस्तान घूमने जरूर जाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बादशाह जहांगीर अपनी पत्नी नूरजहां के साथ घंटों निहारते थे यह झरना
हुंजा घाटी गिलगित से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। हुंजा घाटी गिलगित बाल्टिस्तान का एक पहाड़ी इलाका या घाटी है। (भारत की कुछ प्रमुख घाटियों की सैर) यह तीन भागों में विभाजित है ऊपरी हुंजा, मध्य हुंजा और निचला हुंजा। यह घाटी पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। विश्व भर से हर साल पर्यटक हुंजा घाटी की यात्रा करने आते हैं। लेकिन हुंजा घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच होता है। आप भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं यकीनन आपको यह जगह काफी पसंद आएगी।
दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में हुसैनी पुल भी शामिल है, जो ऊपरी हुंजा में स्थित है। पहाड़ों के बीच बना यह पुल ना सिर्फ खूबसूरत है लेकिन खतरनाक भी है। यहां से गुजरते हुए आपको यकीनन डर लगेगा। यहां से आपको कई खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि, पहले यह बहुत साधारण और कमजोर था लेकिन बाद में उसे मजबूती से बनाया गया है।
इसे ज़रूर पढ़ें-श्रीनगर की इन खूबसूरत जगहों की बात है निराली, जानिए इनके बारे में
इन जगहों के अलावा भी गिलगित बाल्टिस्तानमें कई ऐसी जगहें हैं यहां आप घूमने का प्लान बनाना सकते हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। साथ ही, इसी तरह की अन्य जानकारी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google and Travel Website)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।