घूमने के शौकीन हर टाइम कहीं आने-जाने के बारे में सोचते हैं, फिर चाहे कितनी भी गर्मी हो, ठंड हो या आंधी-तूफान आ रखा हो। हर टाइम कुछ नया एक्सप्लोर करने की धुन हमारे मन में बजती ही रहती है। अभी मई का महीना चल रहा है और तपती गर्मी में ऐसी कौन-सी जगह हैं जहां जाने का प्लान बनाया जा सकता है।
मई के महीने में भारत में घूमने और कुछ करने लायक चीजों की बार करें तो हमारे पास ऑप्शन की कमी नहीं है। उत्तर के हिमालय से लेकर दक्षिण इलाके के हरे-भरे हिल स्टेशनों तक, पूर्वोत्तर की शांत घाटियों से लेकर पश्चिम के भरे रोमांचक तक...हर कोने में कुछ न कुछ नया मौजूद है।
अब सवाल उठता है कि गर्मियों में ऐसा क्या किया जाए जो मजेदार भी हो, भीड़-भाड़ से दूर भी हो और एकदम कूल भी लगे? क्या सिर्फ वाटर पार्क ही ऑप्शन है, बिलकुल नहीं!क्योंकि हम आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जिसे करने से दिल को सुकून मिलेगा। एडवेंचर, शांति, नेचर, कल्चर या सादा सा आराम... आपकी पसंद चाहे जो भी हो, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।
साउथ इंडिया में बसी यह प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन अपनी ठंडी हवाओं और नीले पहाड़ों के लिए मशहूर है। यह जगह अपनी ठंडी जलवायु, हरे-भरे पहाड़ों, नीले झीलों और बादलों से ढकी वादियों के लिए जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की इन टॉप क्लास जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाएं
यह जगह समुद्र से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। मई के महीने में यहां का तापमान आमतौर पर 12°C से 20°C के बीच रहता है, जो गर्मी से राहत पाने के लिए एकदम परफेक्ट है।
अगर आपको राजस्थान जाता है, तो माउंट आबू इस वक्त घूमने के लिहाज से बेस्ट रहेगा। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है जहां पर गर्मियों में भी ठंडक का एहसास होता है।
मौसम सुहावना होने के साथ-साथ आपको यहां पर काफी कुछ करने को मिलेगा। नक्की लेक पर सुकून के पल बिता सकते हैं, दिलवाड़ा मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। टोड रॉक पर रोमांचक चीजों को लुत्फ उठा सकते हैं।
दिल्ली और उत्तर भारत से नजदीक यह छोटा लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन शांत और ठंडा रहता है। फॉरेस्ट वॉक और कैंपिंग यहां का मजा दोगुना कर देते हैं। आप अपने दोस्तों से साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं और वो भी एक हफ्ते के लिए।
आपको रात के लिए ठंड के कपड़े रखने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि रात में हवाएं ठंडी चलती हैं। यहां जाकर यकीनन आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा।
पश्चिम बंगाल घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है, लेकिन आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दार्जिलिंग बेस्ट रहेगा। यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है और यहां के नजारे भी यकीनन आपका दिन बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मई की तपती गर्मी में देश की इन ठंडी और हसीन जगहों पर घूमने का प्लान आप भी बनाएं
इसलिए इस जगह को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टॉय ट्रेन, टी गार्डन और कंचनजंघा का नजारा देखने लायक होते हैं।
इस तरह आप अपना मई का महीना प्लान कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।