कम बजट होने की वजह से अक्सर कई कपल्स अपना हनीमून ट्रिप प्लान कैंसिल कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह हनीमून पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें 20 हजार से लेकर 50 हजार का खर्चा तो आएगा ही।
यही वजह है कि वह हनीमून पर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप मात्र 10 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां के लिए आप सस्ते में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मेघालय राज्य में स्थित यह जगह भारत का सबसे अच्छा बजट हनीमून प्लेस है। सस्ते में सुंदर जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां हरे-भरे पेड़ों के बीच स्थित पहाड़ से गिरता झरना और उसकी ध्वनि आपको सुकून का अहसास करवाएगा। (कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है हिमाचल प्रदेश का ये गांव)
यह झरना सबसे सुंदर झरनों की लिस्ट में आता है। यहां आप डेनथलेन फॉल्स, थांगखारंग पार्क और माव्समाई गुफा रोड देखने जाना न भूलें। यहां प्रति व्यक्ति घूमने का खर्चा करीब 5 हजार रुपये तक आता है। कपल्स यहां 10 हजार में आराम से हनीमून मनाकर वापस आ सकते हैं।
हनीमून के लिए आप कर्नाटक के चिकमंगलूर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कपल्स के लिए ये एक रोमांटिक प्लेस हो सकता है। यहां चारों तरफ हरे-भरे पेड़ और सुंदर साफ सड़के आपका मन मोह लेंगी। यहां के शांत होमस्टे और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ कपल्स को बेहद सुकून देते हैं। (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)
इसे भी पढ़ें: इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास
कपल्स के लिए बंगाल का कुर्सियांग भी हनीमून मनाने के लिए बेस्ट जगह है। इस जगह पर साल साल में किसी भी महीने में हनीमून का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि यहां पूरे साल मौसम सुहाना रहता है।
ये जगह दार्जिलिंग से नजदीक है, इसलिए यहां चारो तरफ आपको चाय के बागान नजर आएंगे। लेकिन आपको इस जगह के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। इसलिए सबसे पहले आपको जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन लेनी होगी। यहां कुर्सियांग की दूरी लगभग 2 घंटे की है। अब बस या टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।