Romantic Places In Bhopal: भारत के सबसे बड़े राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। मध्य प्रदेश में हर दिन लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी खूबसूरती के मामले में किसी अन्य शहर से कम नहीं है। भोपल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। मानसून में यहां स्थित झीलों की खूबसूरती चार गुणा अधिक बढ़ जाती है। झीलों के अलावा इन शहर में ऐसी कई रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां हर समय कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको भोपाल की उन हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में एक बार घूमने के बाद देश के अन्य शहरों को भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।
अपर लेक/बड़ा तालाब (Upper Lake)
भोपाल में स्थित सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह की बात होती है, तो सबसे पहले अपर लेक यानी बड़ा तालाब का नाम जरूर लिया जाता है। इस खूबसूरत झील का नाम राजा भोजताल के नाम पर रखा गया है, इसलिए इस झील को कई लोग भोजताल झील के नाम से भी जानते हैं।
अपर झील की खूबसूरती मानसून के समय बेहद ही शानदार हो जाती है। मानसून के समय यहां कई लोग परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। झील के ऊपर एक ब्रिज भी मौजूद है जहां कई कपल्स सेल्फी लेने पहुंचते हैं। अपर झील के अलावा लोअर झील भी मानसून में पार्टनर संग घूमने की एक बेहतरीन जगह है।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में हैं ये खूबसूरत जगहें, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park)
झीलों के किनारे-किनारे पार्टनर संग घूमने के साथ आप वन विहार नेशनल पार्क में भी पार्टनर संग मानसून में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस पार्क को भोपाल का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह अपर झील से थोड़ी दूरी पर है।
वन विहार तकरीबन 4.45 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस खूबसूरत पार्क में तेंदुआ, चीता, नीलगाय और पैंथर्स आदि कई जानवरों को करीब से देख सकते हैं। मानसून के समय पार्क में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देता है। मानसून में पार्क का नजारा अपने चरम पर होता है।(पार्टनर संग इन हसीन जगहों पर पहुंचें)
केरवा डैम (Kerwa Dam)
भोपाल में स्थित केरवा डैम एक बेहद ही खूबसूरत और शानदार जगह है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून के समय यहां सबसे अधिक सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
भोपाल के घने जंगलों के बीच में मौजूद होने के कारण यह कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। यहां आप ट्रीहाउस भी देख सकते हैं। मानसून के अलावा वैलेंटाइन के मौके पर भी कई कपल्स इस डैम के आसपास घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां पार्टनर के संग बैठकर लुभावने नजारों का मजा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मानसून में बेहद ही मनमोहक हो जाती हैं छत्तीसगढ़ की ये जगहें
सैर सपाटा (Sair Sapata)
सैर सपाटा कपल्स के घूमने के लिए सबसे परफेक्ट जगहों में से एक है। यहां कई कपल्स हसीन पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर मानसून के समय यहां शहर के हर कोने से कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
सैर सपाटा के अंदर झील भी मौजूद है जो मानसून में और भी अधिक खूबसूरत हो जाती है। झील के ऊपर एक पुल का निर्माण भी किया गया है। यहां मौजूद टॉय ट्रेन में पार्टनर संग बैठकर लुभावने नजारों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। सैर सपाटा के अंदर कठपुतली का खेल भी होता है। यहां फूड कॉर्नर भी मौजूद है।(मानसून में खूबसूरत हो जाती हैं मध्य प्रदेश की ये जगहें)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@mptourism,bharatyatri)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों