Best Places To Visit With Kids In Jharkhand: इस साल भारत अपना 77वां आजादी दिवस मनाएगा। आजादी के इस महापर्व पर देश भर में हलचल रहती है। इस खास मौके पर कई जगह कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।
स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन होता है, जिसे बच्चे दिल खोलकर सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर अक्सर कई बच्चे अपने हाथों में भारतीय झंडा लेकर घर के हर कोने में दौड़ते रहते हैं और अपने माता-पिता से घुमाने के लिए जिद्द करते हैं।
अगर आपके भी बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर घुमाने के लिए जिद्द कर रहे हैं और आप रांची में रहते हैं, तो हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बच्चों को घुमाने लेकर जा सकते हैं।
अगर आप 15 अगस्त के खास मौके पर बच्चों के साथ रांची की किसी शानदार जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको बिरसा जूलॉजिकल पार्क पहुंच जाना चाहिए। यह पार्क सिर्फ रांची का ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का एक बेस्ट जूलॉजिकल पार्क माना जाता है।
बिरसा जूलॉजिकल पार्क बाघ, शेर, हाथी, भालू और हिरण आदि जानवरों को देखने के बाद यकीनन बच्चे खुशी से झूम उठेंगे। इस पार्क में अलग से एक तितली पार्क का भी निर्माण किया गया है, जहां दर्शन से अधिक तितली की प्रजातियों को देख सकते हैं। इस पार्क में कई विलुप्त वनस्पतियों को भी देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में स्वतंत्रता दिवस के दिन इन ऐतिहासिक जगहों पर जाएं घूमने, जानें टिकट पर कितना आएगा खर्च
टैगोर हिल्स सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का एक चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। इस खूबसूरत हिल का नाम महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर पड़ा है। रवींद्रनाथ टैगोर कई बच्चों के लिए प्रेरणा के स्रोत भी माने जाते हैं।
टैगोर हिल स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। आजादी के खास मौके पर यहां कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। टैगोर हिल्स रांची का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है। यहां बच्चों के साथ रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग आदि एडवेंचर गतिविधियों में भाग ही ले सकते हैं।
रांची से करीब 10 किमी की दूरी पर मौजूद फन कैसल पार्क एक बेस्ट मनोरंजन पार्क माना जाता है, जहां बच्चे दिल खोलकर मस्ती और धमाल कर सकते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग परिवार के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
फन कैसल पार्क 15 अगस्त के खास मौके पर घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान हो सकता है। यहां आप बच्चों के साथ रेन डांस, रेन कोस्टर और स्लाइड आदि कई वाटर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। पार्क में अलग से छोटे बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। फन कैसल पार्क खाने-पीने की सुविधा है।
पतरातू वैली रांची और झारखंड के उन स्थानों में से एक है, जहां देश के अन्य राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस वैली की खूबसूरती और वादियां इस कदर प्रचलित है कि इसे झारखंड का शिमला भी कहा जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मौदान, झील-झरने और टेढ़े मेढ़े रास्ते इस वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां की ठंडी हवाएं भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। ऐसे में अगर आप भी 15 अगस्त के दिन झारखंड में बच्चों के साथ शिमला का अनुभव लेना चाहते हैं, तो फिर आपको पतरातू वैली पहुंच जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ इन ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जा रहे हैं, तो पहले ही बुक कर लें टिकट
रांची में ऐसी अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप 15 अगस्त के खास मौके पर बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-रॉक गार्डन, पंच घाघ वाटरफॉल, मराशिलि पहाड़ और मैक्लुस्कीगंज जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],travelsetu
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।