Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर अयोध्या, कानपुर या आगरा आदि शहरों में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां आप गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

 

famous places to visit on republic day  in uttar pradesh

Best places to visit in uttar pradesh on republic day: देश के लगभग हर हिस्से में गणतंत्र दिवस की तैयारी चरम पर है। देश की राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे की तैयारी एक-दो सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है, क्योंकि यहां होने वाली परेड पर सभी की नजर रहती है।

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश का लगभग हर शहर देशभक्ति में रंग जाता है।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों को बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।

आगरा (What is Agra famous for)

What is Agra famous for

उत्तर प्रदेश में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो सबसे पहले आगरा का नाम जरूर लिया जाता है। ताजमहल मौजूद होने के चलते आगरा को एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर ताजमहल के आसपास देशभक्ति का रंग देखा जा सकता है। इस खास मौके पर ताजमहल के आसपास की जगहों को तिरंगे से सजा दिया जाता है। आगरा में मौजूद आगरा फोर्ट को भी तिरंगे में रंग दिया जाता है। फोर्ट में शाम के समय लेजर शो का भी आयोजन होता है। आगरा में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने के साथ-साथ बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा और दयाल बाग मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Republic Day Weekend: 26 जनवरी को आजादी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर

लखनऊ (Lucknow travel)

Lucknow travel

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। राजधानी में स्थित कई जगहों को भारतीय झंडे से रंग दिया जाता है।

गणतंत्र दिवस के मौके आप लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, अम्बेडकर पार्क और मोती महल जैसी ऐतिहासिक जगहों पर गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन जगहों के आसपास हर तरफ भारतीय झंडा ही झंडा दिखाई देता है। कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम भी होते हैं।

झांसी (Why is Ayodhya Jhansi)

Why is Ayodhya Jhansi

उत्तर प्रदेश का झांसी एक विश्व प्रसिद्ध शहर माना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है। आपको बता दें कि यह शहर झांसी की रानी की 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका के कारण प्रसिद्ध है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर झांसी में स्थित कई जगहों को भक्तिमय में रंग दिया जाता है। यहां स्थित झांसी फोर्ट के आसपास हजारों लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। झांसी में आप रानी महल, झांसी म्यूजियम, महा लक्ष्मी मंदिर, महाराजा गंगाधर राव की छतरी और गणेश मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चन्द्रशेखर आजाद पार्क (Chandrashekhar azad park)

Chandrashekhar azad park

वैसे तो प्रयागराज धार्मिक आस्था के लिए पूरे भारत में एक प्रसिद्ध शहर माना जाता है, लेकिन इस शहर में स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क भी एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल माना जाता है।

चन्द्रशेखर आजाद पार्क महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद को समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके सम्‍मान मे इस पार्क में उनकी मूर्ति भी स्थापित है। गणतंत्र दिवस और अन्य विशेष मौके पर इस पार्क को आजादी के रंग में रंग दिया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें


कानपुर (Why is Kanpur so famous)

गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर शहर में भी कुछ अधिक ही चहल-पहल रहती है। इस विशेष मौके पर कानपुर की कई गली, चौराहा और भवन को आजादी के रंग में रंग दिया जाता है।

गणतंत्र दिवस के मौके कानपुर में स्थित नाना राव पार्क, फूल बाग संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई घाट, जैन ग्लास मंदिर, कमला रिट्रीट, एलेन फोरस्ट जू और मोती झील जैसी चर्चित और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-freepik, shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP