herzindagi
top places to visit in tezpur assam

असम के तेजपुर में कुदरत के खूबसूरत नजारों का दीदार करने पहुंचें

Best Places To Visit In Tezpur: अगर आप भी नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो इस बार असम के तेजपुर में जरूर पहुंचें।     
Editorial
Updated:- 2023-05-09, 17:13 IST

Top Places In Tezpur Assam: असम भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे नॉर्थ ईस्ट का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।

असम में घूमने और मौज-मस्ती करने की बात होती है तो सैलानी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, माजुली द्वीप, जोरहाट या डिब्रूगढ़ का जिक्र करते हैं, लेकिन इस राज्य में मौजूद तेजपुर एक ऐसी जगह है जो असीम खूबसूरती से संपन्न मानी जाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको तेजपुर की कुछ मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी एक बार जरूर घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

बामुनी हिल्स (Bamuni Hills)

Bamuni Hills

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित बामुनी हिल्स कुदरत का भंडार माना जाता है। घने जंगल, घास के मैदान और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस हिल्स की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं।

बामुनी हिल्स सिर्फ खूबसूरती के मामले में ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक मामले में भी महत्व रखता है। यहां ऐसे कई खंडहर और पत्थर की नक्काशी का अवशेष मौजूद हैं जो अतीत की याद दिलाते हैं। भारतीय पुरातत्व अध्ययन के अनुसार यह अवशेष 10 वीं से 12 वीं के हैं। बामुनी हिल्स की चोटी पर मौजूद भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर भी सैलानियों के बीच काफी फेमस है।

इसे भी पढ़ें:चार-धाम पर जाने वाले यात्रियों के लिए IRCTC का 11N/12D का शानदार तोहफा

चित्रलेखा उद्यान (Chitralekha Udyan)

Chitralekha Udyan

तेजपुर की सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की बात होती है तो चित्रलेखा उद्यान का नाम जरूर लिया जाता है। पहाड़ों और घने जंगलों के बीच में होने के चलते इसकी खूबसूरती भी काफी चर्चित विषय रहती है।

चित्रलेखा उद्यान अनेकों प्रकार के फूल और पौधों के साथ-साथ मनमोहक झीलों के लिए भी फेमस है। उद्यान में मौजूद झीलों में सैलानी वाटर एक्टिविटी का रोमांचक आनंद भी उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस उद्यान का निर्माण 1906 के आसपास किया गया था। चित्रलेखा उद्यान सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच में घूमने जा सकते हैं।

पदुम पोखरी झील (Padum Pokhari Lake)

Padum Pokhari Lake

तेजपुर का पदुम पोखरी झील भी काफी लोकप्रिय स्थान है। कहा जाता है कि पदुम पोखरी झील पर एक छोटा द्वीप भी बना है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।(असम का अद्भुत खजाना है नगांव शहर)

पदुम पोखरी झील स्थानीय लोगों के बीच भी काफी फेमस है। वीकेंड में यहां कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस झील के बगल में एक और तालाब है जिसका नाम पोखरी है। आपको बता दें कि पदुम पोखरी झील को कमल तालाब के नाम से भी जाना जाता है।

अग्निगढ़ (Agnigarh)

Agnigarh

तेजपुर का अग्निगढ़ एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है। यहां एक से एक खूबसूरत और मनमोहक नजारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। तेजपुर की पहाड़ियों में मौजूद अग्निगढ़ में फोर्ट भी मौजूद है जिसे अग्निगढ़ फोर्ट के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि अग्निगढ़ फोर्ट बाणासुर की बेटी और श्री कृष्ण के पोते अनिरुद्ध के मध्य प्रेम संबंध को भी दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:बद्रीनाथ मंदिर के आसपास मौजूद इन अद्भुत जगहों का जरूर करें भ्रमण

तेजपुर में घूमने की अन्य जगहें

बामुनी हिल्स, चित्रलेखा उद्यान, पदुम पोखरी झील और अग्निगढ़ के अलावा तेजपुर की अन्य कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-भोमोरगुरी (असम का सबसे लंबा पुल), महाभैरव मंदिर, दा परबतिया गांव और तेजपुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नामेरी राष्ट्रीय उद्यान को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।