महाराष्ट्र प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अपनी कला और कई प्राचीन इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यहां ऐसे कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो आज भी सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। लोनावला, चिखलदरा या फिर कोल्हापुर हो। हमेशा इन जगहों पर सैलानी घूमने के लिए जाते रहते हैं।
लेकिन, इनके अलावा भी महाराष्ट्र में एक ऐसी जगह है, जो बेहद ही खूबसूरत और सैलानियों के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के 'सतारा' जिले की। कृष्णा नदी के किनारे स्थित सतारा बेहद ही खूबसूरत जगह है। सतारा प्राकृतिक सुन्दरता का खजाना है। आज आपको सतारा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सतारा में घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन अगर किसी जगह को मानी जाती है, तो वो है प्रतापगढ़ किला। कहा जाता है कि प्रतापगढ़ फोर्ट का निर्माण लगभग 1656 के आसपास छत्रपती शिवाजी महाराज द्वारा करवाया गया था। महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल्स स्टेशनों में से एक महाबलेश्वर के काफी करीब है ये किला। शायद इसलिए भी यहां हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। कहा जाता है कि इस किले में आज भी छत्रपती शिवाजी की एक मूर्ति भी देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र
प्रतापगढ़ फोर्ट के बाद सतारा में सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है ठोसेघर वॉटरफॉल। मुख्य शहर से लगभग 25 किमी की दुरी पर स्थित ठोसेघर वॉटरफॉल जगह पर सैलानियों की काफी भीड़ देखी जाती है। ठोसेघर वॉटरफॉल चारो ओर हरियाली और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा हुआ है। यहां अक्सर सैलानी अपने परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए आते रहते हैं।
प्राचीन और प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है चार भिंती। कहा जाता है कि आक्रमणकारियों से बचाने के लिए चार भिंती का निर्माण करवाया गया था क्यूंकि, यहां से पूरे शहर पर नजर रखी जा सकती थी। चार भिंती के पास लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और रंगो बापूजी गुप्ते के प्राचीन स्मारक भी मौजूद है। अगर आपको सतारा के प्राचीन इतिहास को करीब से जानना है, तो आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Travel Trip: महाराष्ट्र में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दिवेआगर घूमने जाएं
शिवसागर लेक सतारा के सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक से एक है। यह जगह पिकिनिक स्पॉट के रूप में भी बेस्ट मानी जाती है। आप यहां बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। लेक के किनारे एन्जॉय करने के बाद आप ऐसा फील करेगें जैसे आप एक अलग ही दुनिया में है। यहां आप फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां बोटिंग के साथ कई अन्य वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@media-cdn.tripadvisor.com,wikimedia.org,i.ytimg.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।