herzindagi
places to visit in maharashtra in november with partner

Maharashtra Travel: नवंबर में महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर पार्टनर के साथ जरूर पहुंचें

नवंबर के महीने में पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो महाराष्ट्र की इन हसीन और रोमांटिक जगहों पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 18:37 IST

Best Places to Visit in Maharashtra: नवंबर साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की-हल्की सर्दियां पड़ने लगती है। इसलिए नवंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट समय माना जाता है।

नवंबर में हल्की-हल्की ओस पड़ने लगती है जिसके चलते नजारे और ही हसीन दिखाई देने लगते हैं। इस महीने में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की कुछ हसीन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए पर्यटक पहुंचते रहते हैं।

अगर आप भी नवंबर के महीने में पार्टनर संग मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की अन्य हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

लवासा (Lavasa tourist places)

Lavasa tourist places

लवासा महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों से यह देशी और विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है, इसलिए कई लोग लवासा को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना मानते हैं।

लवासा करीब 7 हसीन पहाड़ियों में फैला हुआ है, इसलिए यहां कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। नवंबर के महीने में जब ओस पड़ती है, तो सुबह-सुबह लवासा की खूबसूरती देखने लायक होती है। लवासा बेहतरीन होटल और रिसॉर्ट्स के लिए भी जाना जाता है, जहां कपल्स रूम बुक कर सकते हैं। लवासा में वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग और बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Snowfall Places: नवंबर में भारत की इन हसीन जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने आप भी पहुंचें


माथेरान (Matheran places to visit)

माथेरान कपल्स के लिए महाराष्ट्र में स्वर्ग के कम नहीं है। माथेरान की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर मौसम में कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसलिए माथेरान एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ-साथ एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में मौजूद माथेरान प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत के सामान माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हर तरफ हरियाली ही हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां पूरे महाराष्ट्र में शांतिप्रिय हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है। माथेरान में लुइसा पॉइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइंट और इको पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को पार्टनर संग एक्सप्लोर कर सकते हैं।

औरंगाबाद (Aurangabad Maharashtra)

Aurangabad Maharashtra

औरंगाबाद महाराष्ट्र की एक हसीन जगह होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक जगह भी है। इस शहर को महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। औरंगाबाद ऐतिहासिक स्थल अजंता-एलोरा की गुफाएं और दौलताबाद किले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

औरंगाबाद कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। अजंता की गुफाएं के आसपास मौजूद हरियाली और रोमांटिक नजारे कपल्स को काफी आकर्षित करते हैं। यहां मौजूद सिद्धार्थ गार्डन और बेगम गार्डन में हर दिन दर्जन से भी अधिक कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। औरंगाबाद में आप बीबी का मकबरा, दौलताबाद किला और अली झील जैसी हसीन जगहों को पार्टनर संग एक्सप्लोर कर सकते हैं।

खंडाला (Khandala is famous for)  

khandala is famous for

खंडाला हिल स्टेशन पुणे जिले में लोनावला के निकट सह्याद्रि की तलहटी में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यह जगह अपनी सुंदर घाटियों, घास के हरे-भरे मैदान, मनमोहक पहाड़ और रोमांटिक झीलों की खूबसूरती के लिए कपल्स के बीच काफी फेमस है।

मुंबई के पास में होने और शांतिप्रिय जगह होने के चलते यहां कपल्स भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं। खंडाला का हसीन मौसम भी कपल्स को खूब आकर्षित करता है। नवंबर के महीने में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। खंडाला में के आसपास स्थित राजमाची पॉइंट, भजा गुफाएं, कर्नाला पक्षी अभयारण्य और लायंस पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Family Travel: परिवार संग नवंबर महीने में भारत की इन हसीन जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें

इन जगहों पर भी पार्टनर संग पहुंचें 

महाराष्ट्र मौजूद अन्य कई बेहतरीन जगहों पर पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। इसके लिए आप महाबलेश्वर, कोल्हापुर, पंचगनी और टेबल लैंड जैसी हसीन जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-shutterstocks,insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।