दक्षिण भारत हमेशा में लुभावने समुद्री तट, प्रकृतिक दृश्य और लजीज पकवानों के लिए जाना जाता है। आज भी सैलानियों के लिए दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें हिमाचल और उत्तराखंड से कम नहीं लगता है। अक्सर सैलानी ये सोच के दक्षिण भारत नहीं जाते कि वहां बहुत गर्मी पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि साउथ में सालों भर गर्मी ही पड़ती है। विशाखापट्टनम के लांबासिंगी एक ऐसी जगह है जहां मौसम महेशा ही सुहावना रहता है।
ठंड में ये जगह तो दक्षिण भारतीय लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह होती है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि ठंड के मौसम में तो यहां बर्फबरी भी होती है, इसीलिए लांबासिंगी को दक्षिण का कश्मीर भी बोला जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नज़ारों से समृद्ध ये शहर किसी भी वीकेंड को खास बनाने के लिए परफेक्ट है। तो चलिए जानते हैं यहां क्या-क्या घूमने के लिए-
लांबासिंगी के दर्शनीय स्थलों में से सबसे प्रमुख है थाजंगी जलाशय। यह शहर से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। पहाड़ियों के बीच में बसा ये जलाशय सैलानियों के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो ये जगह और भी आपके लिए परफेक्ट है। इस जगह के बारे में कहा जा रहा है कि इस जगह बहुत ही जल्द आंध्र प्रदेश (आंध्र प्रदेश के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स) सरकार यहां एक रिसॉर्ट खोलने की योजना बना रही है सैलानियों के लिए।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत के अलेप्पी जैसी खूबसूरत जगह कहीं और नहीं, एक बार घूमने ज़रूर पहुंचें
लांबासिंगी जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी जाना जाता है। अगर आपको भी जीव-जंतु से प्रेम है तो यहां मौजूद कोंडाकरला बर्ड सैंक्चुअरी ज़रूर जाना चाहिए। इस पक्षी अभयारण्य में एक खूबसूरत झील भी है, जिसमें आप नाव की सवारी करते हुए पशु-पक्षियों को देखने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। (भारत के इन 5 झीलों में मिलते हैं नमक) यह बर्ड सैंक्चुअरी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है और इसका टिकट 10 रुपया प्रति व्यक्ति है।
जलाशय और बर्ड सैंक्चुअरी घूमने के बाद अगर आप यहां किसी धार्मिक स्थान घूमना चाहते हैं तो प्रसिद्ध मंदिर अन्नवरम मंदिर जा सकते हैं। रत्नागिरी पहाड़ी श्रृंखला में स्थित यह मंदिर आपकी यात्रा को चार चाँद लगाएगी। इस मंदिर को विशाखापट्टनम ही नहीं बल्कि पूरे आंध्र प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर दर्शन के अलावा आपको यहां द्रविड़ शैली में निर्मित वास्तुकला भी देखने को मिलेगा। (साउथ इंडिया में भगवान गणेश की प्रसिद्ध मंदिर)
इसे भी पढ़ें: उपलब्धि! भारत के इन 8 समुद्री तटों को मिला सबसे साफ Beaches होने का ब्लू फ्लैग टैग
लांबासिंगी घूमने के साथ-साथ कैंपिंग के लिए सही जगह है। रत्नागिरी पहाड़ियों में आपको हमेशा कैंपिंग करते हुए कई सैलानी मिल जायेंगे। अगर आप भी घूमने के साथ-साथ कैंपिंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो ये जगह एकदम परफेक्ट है। (कैंपिंग के लिए 5 जगह) यहां आप अक्टूबर से लेकर फ़रवरी के बीच कभी भी घूमने जा सकते हैं। अब मैं यकीनन ये बोल सकता हूं कि जब आप अगली बार जब दक्षिण भारत घूमने जायेंगे तो यहां ज़रूर पहुंचेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@indianetzone.files.wordpress.com,static2.touristtube.com,www.trawell.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।