जैसलमेर, राजस्थान प्रदेश का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर, जो खूबसूरती और संस्कृति अपने अंदर समेटे वाकई शानदार ट्रेवल डेस्टिनेशन है। पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित ये शहर रेगिस्तान और कुछ अन्य पर्यटन आकर्षणों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। जैसलमेर की खूबसूरती कई देसी और विदेशी टूरिस्ट को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। त्रिकुट पहाड़ी के ऊपर तक़रीबन साल 1156 में शहर की स्थापना की गई थी, जिसे आज स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाता है। आज इस लेख में हम आपको जैसलमेर के कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने के साथ-साथ जैसलमेर की संस्कृति से भी रूबरू हो सकते हैं।
जैसलमेर में अगर हवेली की बात होती है तो सबसे पहले नथमल की हवेली का जिक्र होता है। मध्यकालीन वास्तुकला द्वारा निर्मित ये हवेली आज भी देसी और विदेशी सैलानियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इस हवेली के स्तंभों और दीवारों पर आपको आज भी घोड़े, मवेशी और वनस्पति का चित्रण आपको देखने को मिल जायेगा। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो इस महल को देखने और घूमने के बाद यकीनन आपके सामने मध्यकालीन भारत दिखाई देना लगेगा। (प्रसिद्ध महल और हवेलियां)
इसे भी पढ़ें: राजस्थान के पुष्कर शहर में घूमने के साथ इन पकवानों का भी लुत्फ़ ज़रूर उठाएं
अमूमन आपने कई लेखों में गडीसर झील का ही नाम सुना होगा लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमर सागर झील भी जैसलमेर के लिए एक लोकप्रिय रमणिक स्थान है। इस झील के पास अमर सिंह पैलेस भी जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। कहा जाता है कि इस झील के सीढियों पर बड़ी ही खूबसूरती से जानवरों के चित्र उरेके गए हैं जो देखते ही बनता है। (सिक्किम के 5 मशहूर झील)
अगर आपको वीर सैनिकों की अमरगाथा देखनी हो तो जैसलमेर वार म्यूजियम पहुंच जाएं। वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध में शहीद सैनिकों को सम्मानित करने के लिए साल 2015 जैसलमेर वार म्यूजियम की स्थापना गई थी। कहा जाता है कि आज भी इस म्यूजियम में वर्ष 1971 ‘लोंगेवाला की लड़ाई’ को ऑडियो-विजुअल रूप में सैलानियों को दिखाई जाती है। (दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम)
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जयपुर ये 7 जगहें देखने जरूर जाएं
क्यूं, नाम सुन के थोड़ा सा आपको अजीब लगा ना, कि भला रेगिस्तान भी पार्क हो सकता है। जी, हां जैसलमेर डेजर्ट नेशनल पार्क बेहद ही बड़ा है। यहां आप कैमल सवारी के साथ जीप सफारी का भी मज़ा उठा सकते हैं। इस पार्क में आपको कई दुर्लभ पक्षी और जानवर भी देखने को मिल जायेंगे। सफर को एक अलग और रोमांच बनाने के लिए ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@static.india.com,upload.wikimedia.org,jaisalmer.tourismindia.co.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।