Best Places To Visit In February: फरवरी साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई हिस्सों में रात को सर्दी और दिन में थोड़ी-थोड़ी गर्मी पड़ने लगती है। फरवरी में मौसम सुहावना भी होता है, इसलिए इस मंथ में घूमने का बेस्ट समय भी माना जाता है।
फरवरी साल का एक ऐसा ही महीना होता है, जिसे रोमांटिक महीना भी बोला जाता है, क्योंकि फरवरी में ही वैलेंटाइन डे पड़ता है। इस मंथ में कपल्स देश की रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं।
अगर आप भी फरवरी के महीने में परिवार, दोस्त पार्टनर के साथ देश की किसी शानदार और हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
फरवरी में देश की किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग राजस्थान के उदयपुर में ही पहुंचते हैं। फरवरी में उदयपुर का मौसम एकदम रोमांटिक होता है, इसलिए यहां घूमने हर किसी को पसंद होता है।
उदयपुर अपनी खूबसूरती के साथ झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित फतेह सागर झील और पिछोला झील खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। उदयपुर में मनमोहक झीलों के अलावा, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जग मंदिर, सहेलियों-की-बारी और सास बहु मंदिर जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: West India Travel: जनवरी खत्म होने से पहले देश के पश्चिमी भाग में स्थित इन टॉप क्लास जगहों को एक्सप्लोर कर आएं
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद गुलमर्ग फरवरी में घूमने के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। गुलमर्ग आपके लिए एक शानदार हिल स्टेशन डेस्टिनेशन पॉइंट हो सकता है। इसे रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, भरे-भरे घास के मैदान और क्रिस्टल से भी साफ नदी का पानी गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम काम करते हैं। फरवरी में यहां आप एक से एक शानदार और मजेदार स्नो एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। गुलमर्ग में आप अल्पथेर झील, खिलनमर्ग और महारानी मंदिर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप फरवरी के महीने में दक्षिण भारत की किसी शानदार और लोकप्रिय जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको केरल के वायनाड में पहुंच सकते हैं। यह दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत जगहों से एक है।
वायनाड की हरियाली और खूबसूरत नजारे पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। इस शहर को चाय और कॉफ़ी के बागानों का घर भी बोला जाता है। वायनाड में आप चेम्ब्रा पीक, कुरुवा द्वीप, पुकोड झील और मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप देश के पश्चिमी भाग में स्थित किसी शानदार और विश्व प्रसिद्ध जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको रन ऑफ कच्छ पहुंच जाना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के नाम से प्रसिद्ध रन ऑफ कच्छ को एक्सप्लोर करने हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
फरवरी के महीने में रन ऑफ कच्छ घूमने का एक बेहतरीन फायदा यह है कि नवंबर, 2024 से मार्च 2025 तक रण उत्सव 2025 का आयोजन होता है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान पूरे रन ऑफ कच्छ की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: IRCTC Odisha Tour Package: ओडिशा घूमने वालों के लिए IRCTC का 3N/4D का बेहतरीन तोहफा, कम खर्च में घूम आएं
अगर आप फरवरी के महीने में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी शानदार और लोकप्रिय जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको सिक्किम पहुंच जाना चाहिए। सिक्किम को नॉर्थ ईस्ट इंडिया का बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
सिक्किम एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, प्राचीन मठ और झील-झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने कम करते हैं। सिक्किम को एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@india_undiscovered,udaipur_lake_city_/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।