West India Travel: जनवरी खत्म होने से पहले देश के पश्चिमी भाग में स्थित इन टॉप क्लास जगहों को एक्सप्लोर कर आएं

West India Travel: देश के पश्चिमी भाग में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप साउथ इंडिया और नॉर्थ इंडिया को भूल जाएंगे।
image

West India Travel In January: देश के किसी शानदार और खूबसूरत हिस्से में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नॉर्थ, साउथ और नॉर्थ ईस्ट इंडिया ही घूमने का जिक्र करते हैं।

यह सच है कि देश का नॉर्थ, साउथ और नॉर्थ ईस्ट इंडिया खूबसूरती के मामले में विदेश को भी टक्कर देते हैं, लेकिन देश का पश्चिमी भाग भी किसी हसीन खजाने से कम नहीं है।

देश के पश्चिमी भाग में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ जगहों पर तो सालों-साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको देश के पश्चिम भाग में स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जनवरी खत्म होने से पहले आपको अपनों के साथ घूम आना चाहिए।

गोवा (Goa)

Goa

देश के पश्चिमी भाग में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत राज्य का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट सबसे पहले गोवा का ही नाम लिया जाता है। गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। गोवा को देश का टॉप क्लास पर्यटन केंद्र माना जाता है।

गोवा, एक ऐसा राज्य है, जहां हर महीने में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गोवा में स्थित बीचेज सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। गोवा की नाइटलाइफ भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां समुद्र किनारे पार्टी करना और वाटर एक्टिविटी का लुत्फ उठाना सबसे अधिक पसंद किया जाता है। गोवा में आप साउथ और नॉर्थ गोवा घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Travel: आप भी नहीं जानते होंगे महाराष्ट्र की इस अद्भुत जगह के बारे में, एक बार जरूर दीदार करें

जैसलमेर (Jaisalmer)

Jaisalmer

देश के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस राज्य में ऐसी कई कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान में कई पर्यटक सिर्फ शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।

राजस्थान में पश्चिम में स्थित जैसलमेर, एक खूबसूरत शहर है। रेगिस्तान के बीच में स्थित जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम भी जाना जाता है। जैसलमेर में स्थित जैसलमेर फोर्ट, सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट नेशनल पार्क, गदिसर लेक, सलीम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली और तनोट माता मंदिर को सबसे अधिक देखने पर्यटक पहुंचते हैं।

रण ऑफ कच्छ (Rann Of Kutch)

Rann Of Kutch

गोवा और राजस्थान की तरह गुजरात भी देश के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और सुंदर परिदृश्यों के लिए देश प्रसिद्ध है। इसे देश का एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र भी माना जाता है।

गुजरात में स्थित सोमनाथ, गिर नेशनल पार्क, पोरबंदरऔर स्टैचू ऑफ यूनिटी के अलावा रन ऑफ कच्छ को देखने के लिए सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। रण ऑफ कच्छ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ देश के अलावा दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है। रण ऑफ कच्छ उत्सव देखने सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

Mahabaleshwar

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। देश के पश्चिमी भाग में स्थित यह हिल स्टेशन हिमाचल, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के कई हिल स्टेशन्स को खूबसूरती के मामले में टक्कर देता है।

महाबलेश्वर समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने महाबलेश्वर की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम करते हैं। महाबलेश्वर को एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है। महाराष्ट्र में आप लोनावाला और खंडाला भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Places Around Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड के आसपास में स्थित हैं कई शानदार जगहें, वीकेंड में बनाएं ट्रिप

दमन और दीव (Daman and Diu)

Daman and Diu

अरब सागर के तट पर स्थित दमन और दीव देश के पश्चिमी भाग में स्थित एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र माना जाता है। भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो गुजरात और महाराष्ट्र के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह है।

दमन और दीव, किसी जमाने में पुर्तगाल के अधीन था, लेकिन आज यहां हर दिन दर्जन से अधिक भारतीय पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित जम्पोर बीच, देवका बीच के अलावा, दीव फोर्ट, सेंट पॉल्स चर्च और ऑवर लेडी ऑफ द रोज़री चैपल चर्च देखने सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@goa,india_undiscovered

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP