herzindagi
places to visit in bijnor

दिल्ली में लगभग 200 किमी की दूरी पर है खूबसूरत बिजनौर शहर

आने वाले दिनों में अगर आप भी किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिजनौर शहर घूमने पहुंचे।
Editorial
Updated:- 2022-03-15, 11:10 IST

दिल्ली से लगभग 350-450 किमी के आसपास कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल से पहले मंडी, नाहन, सुंदरनगर, अर्की गांव, ऊना आदि कई गुमनाम और खूबसूरत जगहों के बारे में हम आपको बता चुके हैं। इन जगहों के बारे में पढ़ने के बाद यक़ीनन आप यहां परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने ज़रूर गए होंगे।

आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। इस बेहतरीन जगह का नाम है बिजनौर। अगर आने वाले दिनों में परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक से दो दिन के लिए बिजनौर में घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

विदुर कुटी आश्रम

best places to visit in bijnor inside

मुख्य शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर मौजूद विदुर कुटी आश्रम बिजनौर में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह आश्रम धार्मिक महत्व भी रखता है। कहा जाता है कि विदुर का प्राचीन महत्व महाभारत काल से है। इस आश्रम को लेकर ये लोककथा है कि महात्मा विदुर ने इसे बसाया था। एक और लोककथा है कि महाभारत युद्ध से पहले भगवान कृष्ण भी विदुर कुटी आए थे। इस धार्मिक महत्व के कारण यहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:हिमाचल का गांव अर्की है बेहद खूबसूरत, दिल्ली से लगभग 328 किमी है दूर

इंदिरा पार्क

best places to visit in bijnor inside

कहा जाता है कि इंदिरा पार्क बिजनौर शहर का मुख्य पर्यटन स्थल है। यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में सबसे अधिक लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस पार्क में लगभग सौ से भी अधिक झूले हैं जहां बच्चे काफी इंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप बिजनौर शहर में हरियाली के बीच घूमना चाहते हैं तो आप इंदिरा पार्क घूमने के लिए जा सकते हैं।(पिकनिक के लिए बेस्ट जगहें)

खोह बैराज

best places to visit in bijnor inside

बिजनौर शहर में मौजूद खोह बैराज स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। यहां पर एक जलाशय देखने के लिए मिलता है। खोह नदी पर बना यह बैराज एक नहीं बल्कि कई अद्भुत नज़ारा पेश करता है। बैराज से कुछ दूर जाने के बाद आप नदी के किनारे पैदल चलते हुए अद्भुत नज़ारे का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। (ऊना हिल स्टेशन) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बैराज के पास एक पार्क भी है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

हेंडीक्राफ्ट बाज़ार

places to visit in bijnor inside

बिजनौर शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक ऐसी जगह है जो हेंडीक्राफ्ट बाज़ार के लिए प्रसिद्ध है। यह बाज़ार पर्यटक स्थल के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है। यहां बड़ी संख्या में वुड हेंडीक्राफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। यहां छोटे-छोटे हेंडीक्राफ्ट की भी खरीदारी कर सकते हैं। अगर आपको अपनी यात्रा को यादगार बनाना है और घर को भी सजाना है तो यहां घूमने के साथ-साथ खरीदारी ज़रूर करें।

इसे भी पढ़ें:बागेश्वर: जहां भगवान शिव और पार्वती बाघ एवं गाय के रूप में करते थे निवास

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचे

know best places to visit in bijnor inside

बिजनौर में ऐसी और भी कई जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। राजा का तारापुर गिरजाघर, गंगा बैराज, नजीब उद दौला का किला जिसे सुल्ताना डाकू का किला भी बोला जाता है आदि कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@google.com,waas.gov.in)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।