herzindagi
image

उत्तराखंड की इस हसीन जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, मसूरी की खूबसूरती भी फेल है इसके आगे

Uttarakhand Hidden Places: अगर आप भी उत्तराखंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक ऐसी अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 12:32 IST

Uttarakhand Me Ghumne Ki Jagah: देश में जब पहाड़ी राज्यों में घूमने की बात होती है, तो उस लिस्ट में उत्तराखंड राज्य का नाम जरूर शामिल रहता है। उत्तराखंड को 'देवों की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है।

हिमालय की गोद में स्थित उत्तराखंड देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। बादल और बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और प्राकृतिक सौंदर्य उत्तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर हैं। हिमालय की गोद में स्थित भनोली भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको भनोली की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गर्मी में ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड में भनोली कहां है? (Where Is Bhanoli In Uttarakhand)

Where Is Bhanoli In Uttarakhand

भनोली की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको बता दें कि यह खूबसूरत जगह उत्तराखंड के राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित है। भनोली, अल्मोड़ा जिले का एक खूबसूरत गांव है, जो अल्मोड़ा से कुछ ही दूरी पर पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि भनोली उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 401 किमी दूर है। इसके अलावा, नैनीताल से करीब 122 किमी, भीमताल से करीब 108 किमी और मुक्तेश्वर से महज 87 किमी दूर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: What Is Train Safari: क्या आप ट्रेन सफारी करना पसंद करेंगी? देश की इन जगहों पर पहुंच जाएं

भनोली क्यों प्रसिद्ध है? (Why Bhanoli Is So Famous)

समुद्र तल से करीब 5 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित भनोली भले ही एक छोटी जगह है, लेकिन खूबसूरती में मामले में किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। भनोली को कुमाऊं मंडल का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने भनोली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। भीषण गर्मी में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। भनोली अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए क्यों खास है भनोली (Why Bhanoli Is For Traveller)

Why Bhanoli Is So Famous

भनोली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए भनोली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सुकून का पल बिताने के लिए भनोली पर्यटकों के बीच खूब जाना जाता है।
भनोली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। शहर की भाग-दौड़ भारी जिंदगी से दूर भनोली में सुकून का पल बिता सकते हैं। भनोली में प्रकृति खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

भोनाली में घूमने की जगहें (Best Places To Visit in Bhonali)

भनोली के पहाड़ों में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जो आपको चंद मिनटों में मोहित कर सकते हैं। भोनाली की कुछ जगहों पर सुकून का पल भी बिता सकते हैं। जैसे-
भनोली व्यू पॉइंट-
भनोली में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले आपको भनोली व्यू पॉइंट पहुंच जाना चाहिए। भोनाली व्यू पॉइंट से हिमालय की हसीन खूबसूरती को निहार सकते हैं। व्यू पॉइंट से बादलों से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

कतर गांव

Best Places To Visit in Bhonali

भनोली से कुछ ही दूरी पर स्थित कतर गांव को एक्सप्लोर करना न भूलें। कतर भले ही एक छोटा, लेकिन काफी खूबसूरत और मनमोहक गांव है। पहाड़ों से घिरा यह गांव एक साथ कई लुभावने दृश्यों को प्रस्तुत करता है।

इसे भी पढ़ें: नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो अल्मोड़ा के आसपास में स्थित इन खूबसूरत वॉटरफॉल में डुबकी लगा आएं

एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं

भोनाली गांव में आप मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, भनोली में आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
 
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikipedia,myroots.euttaranchal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।