चंडीगढ़ में दोस्तों के साथ घूमने के लिए अक्सर लोग रोड ट्रिप का प्लान बनाते हैं, क्योंकि हाईवे का सफर आरामदायक और मजेदार होता है। रोड ट्रिप पर जब आप निकलते हैं, तो म्यूजिक, बातचीत, खाने-पीने के ठिकाने और रास्ते में आने वाले छोटे चाय की टपरियों में रुकना मजेदार अनुभव होता है। इसलिए, अक्सर लोग दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं, तो उसमें रेल, बस और फ्लाइट के अलावा रोड ट्रिप का ऑप्शन जरूर रखते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ से रोड ट्रिप प्लान करने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों पर जाने के लिए आप शनिवार सुबह 5 से 6 बजे रोड ट्रिप पर निकल जाएं। जिससे आप सुबह 10 से 11 बजे तक अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे।
चंडीगढ़ से ऋषिकेश- अगर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान करना है, तो आप चंडीगढ़ से ऋषिकेश का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 2 दिन के ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपका खर्चा भी ज्यादा नहीं होने वाला है। इसके साथ ही आपको सुबह 5 बजे निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, यहां पहुंचने में आपको लगभग 4 से 5 घंटे का ही समय लगने वाला है। यहां शनिवार और रविवार घूमने के बाद आप रविवार को शाम 5 बजे वापस अपने शहर के लिए निकल सकते हैं। चंडीगढ़ से ऋषिकेश की दूरी लगभग 239 किमी है।
इसे भी पढे़ं- बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों के साथ जाएं इन सुरक्षित पहाड़ी जगहों पर घूमने, उत्तर प्रदेश से बनाएं ट्रिप प्लान
चंडीगढ़ से धनोल्टी की दूरी भी ज्यादा नहीं है। इसलिए छोटे रोड ट्रिप का प्लान बना रहे लोगों को यहां जाना फायदेमंद रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आप बाइक से भी यात्रा कर सकते हैं। यहां तक पहुंचने की सड़कें अच्छी हैं। चंडीगढ़ से धनोल्टी की दूरी लगभग 214 किमी है। यहां पहुंचने में भी आपको लगभग 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है। यह रोड ट्रिप के लिए बेस्ट जगहों में से एक है।
छोटे ट्रिप का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए हरिद्वार या मसूरी भी बेस्ट है। चंडीगढ़ से वीकेंड पर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए आपको इतना परेशान नहीं होना होगा। अगर आप छोटा बजट ट्रिप प्लान करते हैं, तो आपके लिए हरिद्वार या मसूरी दोनों ही पसंद आएगी। चंडीगढ़ से हरिद्वार 220 किमी की दूरी पर है और चंडीगढ़ से मसूरी 200 किमी पर है। दोनों ही जगहों पर पहुंचने में आपको लगभग 5 से 6 घंटे का समय लग जाएगा। इस समय सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा है, इसलिए यात्रा में एक्स्ट्रा समय लेकर चलें। यह जगहें बेस्ट सनसेट व्यू पॉइंट के लिए भी जानी जाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।