नवरात्रि 2020 अपने रंग बिखेर रही है और जल्द ही दशहरा भी आने वाला है। इस बार दशहरा 25 अक्टूबर यानि रविवार को पड़ रहा है। वैसे तो कोरोना वायरस के कारण रंग में भंग पड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने मास्क पहनने और हाथ धोने को अपने रूटीन में शामिल कर लिया है। ऐसे ही पूरे भारत में अब ट्रैवल भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है और लोग सावधानीपूर्वक अपना रूटीन पूरा कर रहे हैं। अब जब लोग ट्रैवल करने लगे हैं तो लॉन्ग वीकएंड का प्लान बनाना भी वाजिब है। शुक्रवार 23 अक्टूबर से रविवार 25 अक्टूबर तक के लॉन्ग वीकएंड पर आप दशहरे का आनंद ले सकते हैं और साथ ही साथ कुछ ऐसी जगहों पर धूम सकते हैं जहां दशहरा सबसे अलग होता है।
दशहरा देश के कुछ हिस्सों में बहुत ही खास तरह से मनाया जाता है और अगर आप चाहें तो लॉन्ग वीकएंड पर इन जगहों में से एक जा सकते हैं। इनमें से कुछ जगह अपने रावण के लिए प्रसिद्ध हैं तो कुछ रावण महोत्सव के लिए। तो चलिए जानते हैं दशहरे पर खास इन जगहों के बारे में।
कोलकाता की असली खूबसूरती दुर्गा पूजा में ही उभर कर आती है। नवमी और दशहरे के दिन कई जगह सिंदूर खेला होता है साथ ही साथ अगर आप फूड लवर हैं तो ये सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। यहां पटाखों से लेकर ढोल ताशों और धुनुची नाच और दुर्गा मां की बिदाई ये सब देखने लायक होता है। यकीन मानिए नवरात्री का आनंद आ जाएगा अगर आप यहां घूमने जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Navratri 8th Day: देवी महागौरी की पूजा करने की विधि जानें
यहां दासारा महोत्सव मनाने का रिवाज पूरे 400 साल पुराना है। कर्नाटक में ये महोत्सव पूरे राज्य का बहुत खास है। यहां मैसूर का राजघराना भी हिस्सा लेता है। ये पूरे 10 दिन मनाया जाता है। मैसूर पैलेस भी जगमगा उठता है। हर शाम यहां कई प्रोग्राम होते हैं और लोकनृत्य होता है। यहां कर्नाटक की संस्कृति और संगीत दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। यही नहीं यहां हाथियों की रैली भी होती है। यहां जाएं और दशहरे का लुत्फ उठाएं।
यहां भी राजशाही त्योहार होता है और कुल्लू में देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपने सिर पर रखकर ले जाते हैं लोग। एक सिरे से लेकर दूसरे तक ये रैली चलती है। इसके बाद मुख्य रघुनाथ मंदिर में सभी देवताओं की पूजा की जाती है। यहां का मंदिर भी बहुत खास है। ब्यास नदी के किनारे कई जगह कैम्पफायर भी की जाती है और यहां पर रावण की लंका को जलाने की प्रथा भी है। यहां लोग अलग-अलग तरह से तैयार होकर आते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं।
गुजरात के किसी भी शहर में चले जाएं आप और आपको नवरात्री और दशहरे का सबसे अनोखा रूप देखने को मिलेगा। सभी जगह डांस-म्यूजिक आदि सब कुछ दिखेगा और साथ ही साथ रावण दहन को भी यहां काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। हर कोई पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजा होता है और साथ ही साथ लोगों को आनंदित करने के लिए पारंपरिक गुजराती खाना भी होता है।
अगर आपको लगता है कि दिल्ली कहीं दशहरा मनाने में पीछे है तो ऐसा नहीं है। यहां की रामलीला और दशहरा मैदान का दशहरा बहुत फेमस है और जिस तरह से रावण दहन खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में किया जाता है यहां के दशहरा को कम नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली के आस-पास कई घूमने वाली जगह भी हैं जहां आप अपनी छुट्टियों में घूम सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Navratri 7th Day: कालरात्रि माता की पूजा करने की सही विधि जानें
वाराणसी में दशहरा काफी अलग होता है। यहां की रामलीला दिल्ली स्टाइल और गंगा आरती के साथ नवरात्री का आनंद कोलकाता वाला मिलता है। यहां तक कि वाराणसी से 15 किलोमीटर दूर रामनगर में सबसे चर्चित रामलीला होती है जिसे माना जाता है कि काशी के राजा ने शुरू करवाया था। आपको यहां त्योहार का आनंद मिल जाएगा।
बारारा का रावण अपने आप में एक रिकॉर्ड रखता है। यहां दूनिया की सबसे बड़ी रावण की कुंभकरण और मेघनाथ की मूर्तियां बनती हैं। ये छोटा सा शहर चंडीगढ़ से 80 किलोमीटर दूर है और अंबाला जिले में स्थित है। अभी यहां 200 फीट की मूर्तियां लगती हैं और हर साल इन्हें कुछ फीट बढ़ा दिया जाता है।
अब तो आपने देख ही लिया है कि भारत के किन हिस्सों में दशहरे के रंग खास होंगे। अगर आप इनमें से किसी जगह जाने की प्लानिंग में हैं तो सावधानी जरूर बरतें। लॉकडाउन खुल गया है, लेकिन कोरोना से जंग अब भी जारी है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जु़ड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।