नवरात्री चल रही है और इस समय डांडिया नाइट से लेकर पूजा पंडाल तक सभी जगह शिरकत करना तो बनता है। अब जब दशहरा पर्व और शारदा नवमी साल भर में एक बार आता है तो इस समय लुक्स का ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप चाहें तो इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित तक इन हिरोइनों ने बेहतरीन रेड लुक अपनाए हैं। मलाइका और सोनम भी पीछे नहीं हैं।
चाहें सूट में ट्विस्ट देना हो या फिर साड़ी का इंस्पिरेशन लेना हो, ये लुक्स काफी अच्छे हैं और नवमी, दशहरा की पार्टी में अच्छे लग सकते हैं। इसी के साथ, डांडिया नाइट के लिए या महा नवमी के हवन के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। ये बिलकुल इंस्टाग्राम रेडी लुक्स हैं तो चलिए जानते हैं इन लुक्स के बारे में।
1. मलाइका का लहंगा-
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के लेबल वाला मिरर वर्क लहंगा पहन कर फोटो शूट करवाया है। Decadence Fall Festive '19 collection का ये लहंगा बेहद खास है और ये न सिर्फ नवरात्री की डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट हो सकता है बल्कि ये किसी शादी में भी पहना जा सकता है। इस तरह के लहंगे के साथ हेवी इयररिंग्स के साथ गोल्ड शेड या न्यूड मेकअप बहुत अच्छा लग सकता है। जरूरी नहीं है कि रेड बेस मेकअप ही किया जाए। अगर आप दशहरे पर लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं तो ये चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Fat to Fit: 13 किलो वजन घटाकर बन गई फिटनेस ट्रेनर, इन तरीकों से किया Weight Loss
2. सोनम का लाल कुर्ता-
आप पलाज़ो के साथ लाल कुर्ता वाला लुक भी अपना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। सोनम कपूर का ये लुक अबू जानी संदीप खोसला के गुलाबो कलेक्शन से लिया था। इसी के साथ, महीप कपूर लेबल के इयररिंग्स थे। आप भी इस तरह के लुक के लिए कुर्ता और पलाज़ो का सेट ले सकती हैं। इसके साथ अच्छा ये है कि ये काफी कम्फर्टेबल लुक है तो आपको अगर हवन आदि में बैठना है या पूजा की तैयारी करनी है तो ये आसानी से पहना जा सकता है।
3. माधुरी की साड़ी-
माधुरी दीक्षित का ये लुक किसी भी पूजा के लिए परफेक्ट हो सकता है। माधुरी दीक्षित वैसे भी स्टाइल और ग्रेस के मामले में अभी भी मश्हूर हैं। माधुरी का ये लुक डांस इंडिया डांस के सेट पर था, लेकिन आप इसे आसानी से कॉपी कर सकती हैं। चेरी रेड रंग की शिफॉन साड़ी के साथ कोई भी सिंपल ब्लाउज पहन लीजिए। बाकी मेकअप में रेड लिपस्टिक जरूर रखिएगा। इसी के साथ, आपको सबसे जरूरी काम करना है इयररिंग्स को लेकर। लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं आप इसके साथ।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Care Tips: त्वचा की गहराई से सफाई करता है हल्दी से बना ये आइस क्यूब
4. आलिया की साड़ी-
अगर माधुरी की साड़ी वाले लुक से एक कदम आगे जाना है तो आलिया भट्ट की साड़ी वाला लुक अपनाया जा सकता है। आलिया भट्ट की साड़ी में थोड़ी ज्यादा एम्ब्रॉइडरी है। नेट या टिशू के कपड़े की साड़ी भी ले सकती हैं आप।
इसी के साथ, स्लीवलेस ब्लाउज और जूड़े वाला लुक काफी जंचेगा। एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ हेवी इयररिंग्स काफी अच्छे लगेंगे। आप इन्हें ट्राई करें और देखें, कितनी स्टाइलिश लगती हैं आप।
5. ऐश्वर्या का लाल सूट-
ऐश्वर्या राय का ये लुक भी नवरात्री की पूजा के लिए परफेक्ट हो सकता है।
पूरा रेड लुक जिसके साथ ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही साथ, अगर दिन भर काम करना है तो भी ये लुक अच्छा है क्योंकि आसानी से इसमें चलना-फिरना हो सकता है। ध्यान रखिए कि इसमें दुपट्टा, चूड़ीदार (या लेगिंग्स भी पहन सकती हैं) और इसके साथ न्यूड मेकअप से लेकर रेड लिपस्टिक लुक तक सब कुछ चलेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों