herzindagi
best places to visit during holi in hindi

होली पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये शहर, आप भी प्लान करें ट्रिप

अगर आप होली पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां पर पूरी फैमिली के साथ घूमा जा सके, तो ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-02-27, 16:41 IST

गुलाल और रंगों का त्यौहार होली का नाम सुनते ही हम उत्साह से भर जाते हैं। खाने से लेकर आउटफिट्स की तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। बच्चे गुब्बारे और पिचकारी के साथ खेलने लग जाते हैं। बड़े बॉलीवुड के गाने होली खेले रघुबीरा...', 'बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...', में नाचते हैं और खूब धूम मचाते हैं।

आपने भी सारी तैयारियां कर ली होंगी, लेकिन इस बार मजे की बात पता है क्या है.... होली का त्यौहार वीकेंड के दिनों में पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर घूमने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

बनारस

Banaras holi celebration

भारत के उत्तर प्रदेश में मौजूद वाराणसी को कई नामों से जाना जाता है जैसे बनारस और काशी आदि। साथ ही इस प्रसिद्ध नगर को हिन्दू धर्म में सबसे अधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है। यह शहर हमेशा से ही सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। (वाराणसी में अवश्य करें यह पांच चीजें)

यहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन होली के वक्त यह भीड़ और बढ़ जाती है। यहां होली का जश्न, आम रंगों का न होकर खास तरीके से बनाया जाता है। आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं, यकीनन आपका त्यौहार यादगार बन जाएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-उत्तराखंड में लें मालदीव का मज़ा, जानें घूमने की पूरी जानकारी

मथुरा

best places to celebrate holi in mathura

मथुरा और वृंदावन में इस जगह को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वृंदावन की होली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। मजे की बात तो यह है कि वृंदावन में बसंत पंचमी के दिन से ही होली शुरू हो जाती है। ऐसे में होली खेलने के शौकीनों के लिए यह स्थान एक बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प है। आप यहां अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आप लट्ठमार होली का आनंद लेना चाहती हैं तो उसके लिए आपको बरसाना और नंदगांव जाना होगा। यहां जाने के लिए भी आपको पहले मथुरा पहुंचना होगा और फिर आप इन दोनों स्थानों पर लट्ठमार होली देखने का आनंद उठा सकती हैं।

पुष्कर

राजस्थान में स्थित पुष्कर शहर की गिनती भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक के रूप में होती है। अजमेर के उत्तर पश्चिम में स्थित, यह राजस्थान में आने वाले हजारों सैलानियों और भक्तों के लिए एक पसंदीदा स्थान है। (पुष्कर शहर से जुड़ी कुछ बेहद ही रोचक बातें)

ये तो आप जानते होंगे कि राजस्थान एक रॉयल्स यानि राज शाही प्रदेश रहा है। ऐसे में राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शाही परिवार के लोग बेहद ही शानदार तरीके से होली का त्यौहार मानते हैं। अगर आप भी अपना त्यौहार यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं।

उदयपुर

Udaipur holi celebration

जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है तो उदयपुर का नाम जरूर लिया जाता है। यह राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर कई विरासत स्थल, झीलें और अरावली पर्वत श्रृंखलाएं इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मार्च में नॉर्थ-ईस्ट की इन हसीन जगहों को आप भी ज़रूर करें एक्सप्लोर

होली के मौके पर यह शहर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। यहां होली से एक दिन पहले बोनफायर की तरह होलिका दहन होता है। इसके बाद लोग राजस्थानी कपड़े पहनकर लोकगीत गाते हैं। (उदयपुर शहर से जुड़ी यह बातें जानकर आप भी हो जाएंगी हैंरान) ऐसे में बेस्ट रहेगा कि आप भी यहां जाएं और होली का त्यौहार बनाएं।

आप इन जगहों पर होली का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।