herzindagi
best places to travel

बर्थडे पर कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? तो इन जगहों पर जाना ना भूलें

क्या आप भी अपने जन्मदिन को बनाना चाहते हैं स्पेशल, तो इन जगहों पर जाना ना भूलें।
Editorial
Updated:- 2022-11-19, 11:00 IST

कई लोग का सपना होता है कि वह अपना जन्मदिन किसी स्पेशल जगह पर मनाएं। वहीं कई लोग अपना जन्मदिन वादियों में भी मनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपका भी सपना है कि आप बजट में काफी अच्छे तरीके से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करें तो टेंशन ना ले। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपना जन्मदिन मना सकते हैं। वह भी पहाड़ों की वादियों में।

कसोल

BEST TRAVEL PLACES

कसोल भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक गांव है। कहने के लिए तो यह गांव हैं लेकिन यहां काफी सारे टूरिस्ट आते हैं। यहां आप ठंड के दिनों में कैंपिंग के साथ बोनफायर का भी आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में दोस्तों के साथ आप कसोल बर्थडे मनाने जा सकते हैं। यह आपको लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां आप जनवरी के महीने में स्नोफॉल का आनंद उठा सकते हैं। गर्मी के दिनों मे भी यहां घूमने की कई जगहें है अगर आप कसोल जाते है तोमणिकरण जाना ना भूलें। यहां जाकर आपको काफी अच्छा एहसास होगा।

इसे जरूर पढ़ें-अमृतसर की बेहद खूबसूरत हैं ये जगहें, प्लान करें 2 दिन का ट्रिप

मसूरी

आप अपने दोस्तो के साथ अपना जन्मदिन मनाने मसूरी भी जा सकते हैं। मसूरी काफी खूबसूरत जगह है इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ऐसे में आप चाहे तो आप मसूरी भी जा सकते हैं। मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। यहां पर काफी सारी जगह है जहां आप अपने दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। यहां आप अपना जन्मदिन अच्छे तरीके से मना सकते हैं। साथ ही ठंड के दिनों में आप यहां स्नोफॉल का भी आनंद उठा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-भारत का एक अनोखा गांव, जहां के लोग खाते हैं भारत में और सोते हैं दूसरे देश में

औली

आप औली भी जा सकते हैं। औली काफी खूबसूरत जगह है, यहां अगर आप अपना जन्मदिन मनाते हैं तो आपको काफी ज्यादा मजा आएंगा। उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली काफी खास जगह है। कई लोगों का यहां पर जाना सपना हो सकता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ इस जगह पर जाते हैं तो आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है। पहाड़ो से ढका हुआ यह जगह काफी खास है। यहां आप अपने जन्मदिन को और भी खास बना सकते है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।