अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि खूबसूरत जगहों का फोटोग्राफी से कितना गहरा नाता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां संस्कृति और प्रकृति का सुंदर नजारा कैमरे में कैद करना एक हसीन मौके की तरह होता है।
रंगीन स्थानों, प्राचीन सुंदरता, नदी के किनारे की पूजा और अनुष्ठानों से लेकर, गंगा के किनारे सुंदर नाव यात्राएं, यह सभी चीजें फोटोग्राफर के लिए एक अवसर की तरह होती है।
अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए इन जगहों से बेस्ट कुछ और हो नहीं सकता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नजारा वाकई आप कैमरे में कैद करना चाहेंगे। लेकिन अगर आपको इसकी असली खूबसूरती देखनी है, तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा।
ट्रैवल फोटोग्राफरों को आकर्षित करने के लिए यह सबसे अच्छा शहर ये हो सकता है। यहां का कल्चर नदी के किनारे की पूजा और गंगा के किनारे सुंदर नाव की यात्रा करने में आपको मजा तो आएगा ही, साथ में तस्वीरें भी लाजवाब आएंगी।
Romantic Places: पार्टनर के संग जनवरी में इन हसीन जगहों पर पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन
अगर कुछ हटके चाहते हैं, तो शानदार हिमालय और काराकोरम पर्वतमाला के बीच स्थित, लेह और लद्दाख जा सकते हैं। ये क्षेत्र अपने खूबसूरत हरे-भरे मरुस्थलों और शांत बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध हैं।
यहां बर्फ से ढके पहाड़ और साफ आसमान वाकई आपको हैरान कर देंगे। इन नजारों को देखने के बाद आप सच में मान जाएंगे कि भारत में ऐसी जगह भी है, जहां आसमान बिना प्रदूषण के बिल्कुल साफ होता है।
फोटोग्राफरों के लिए आगरा भी स्वर्ग के साथ एक मनमोहक शहर माना जाता है। यहां सफेद संगमरमर की सुंदरता से लेकर प्राचीन चीजें आप कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसके सिवा ऐतिहासिक आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी में भी तस्वीरें काफी शानदार आती हैं।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: राजस्थान के सबसे खूबसूरत विंटर हनीमून डेस्टिनेशन, इनसे बेहतर और सस्ती जगह नहीं मिलेगी
दक्षिण भारत का राज्य फोटोग्राफी के लिए यहां अनगिनत प्राकृतिक सुंदरताएं मौजूद हैं। इसे भगवान का अपना देश कहा जाता है। केरल अपने बैकवाटर, चाय बागानों और अन्य मसालों के लिए प्रसिद्ध है।
यहां के समुद्र तट शांत हैं। साथ ही, ओणम जैसे सांस्कृतिक, पारंपरिक त्योहार और रंग-बिरंगे त्योहार यह साबित करते हैं कि यह तट स्वर्ग है। यहां आपको सुंदर तस्वीरें खीचने के कई मौके मिलेंगे।
जम्मू-कश्मीर की घाटी में स्थित गुलमर्ग फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग है। यह प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा तस्वीरों में लेना एक शानदार मौके के सामान है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, फूलों के बगीचे और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य है। (जनवरी में देश की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें)
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। यहां भी फोटोग्राफर्स के लिए कई अच्छी जगहें हैं। हरी-भरी पहाड़ियां, ,यहां के मॉल रोड और क्राइस्ट चर्च जैसी जगहों पर अच्छे फोटोग्राफिक दृश्य हैं। यहां के बाज़ार भी बहुत सुन्दर हैं।
साथ ही, मसूरी, जिसे पहाड़ों की रानी के नाम से जाना जाता है। यह देहरादून से 38 किमी दूर है। देहरादून से मसूरी तक का मार्ग भी सुंदर दृश्यों के साथ प्रभावशाली है। इस पर्वतीय क्षेत्र में घूमने लायक कई जगहें हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।