herzindagi
best places for honeymoon in winter

जनवरी के मौसम में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

बहुत से लोग हनीमून के लिए विदेश यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन कई लोगों का यह घूमने का सपना बजट के कारण पूरा नहीं हो पाता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-27, 12:38 IST

हर नवविवाहित जोड़ा चाहता हैं कि उनका हनीमून यादगार हो। लेकिन बजट के कारण, बहुत से लोग महंगे पर्यटन स्थानों पर नहीं जा पाते। लेकिन आज हम आपको भारत में ही स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने हनीमून को बहुत किफायती बजट में यादगार बना सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आप जनवरी के महीने के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 

पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग 

darjeeling best place for honeymoon in january

दार्जिलिंग भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।  पश्चिम बंगाल में स्थित इस जगह में पांच दिवसीय यात्रा में बस  18,000 रुपये तक में पूरी हो जाएगी। दार्जिलिंग देश के प्रमुख चाय उत्पादक स्थानों में से एक है। यहां का नजारा आपके हनीमून को यादगार बना देगा। 

अगर आप सच में प्रकृति के प्रेमी है, तो आपको एक चाय एस्टेट में रहने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। दार्जिलिंग की सुंदरता को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। 

जोरपोखरी-  जोरपोखरी एक छोटा सा शहर है जिसमें हरी घाटियों, शांत जलवायु है। यह खूबसूरत शहर दार्जिलिंग से सिर्फ 19 किमी दूर है। यदि आप अक्टूबर और मार्च के बीच यात्रा करते हैं, तो आप यहां प्रकृति की सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। (ठंड के मौसम में यहां घूमने का बनाएं प्लान)

सिंगला- दार्जिलिंग के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप यहां जाएंगे तो खुद को भूल जाएंगे। यहां का खूबसूरत मौसम और खूबसूरत वादियां पर्यटकों को दीवाना बना देती हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां हर किसी को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए।

 

कश्मीर 

kashmir best place for honeymoon in january

कश्मीर को उसकी खूबसूरती के कारण भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण आप एक बार यहां गए तो आपको वापस आने का मन नहीं होगा। जनवरी के महीने में यहां का मौसम शानदार हो जाता है कश्मीर में पांच रात ठहरने का खर्च 15,000 रुपये तक हो सकता है।

यहां आप जनवरी से लेकर फरवरी तक खूबसूरत बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।  जनवरी में यहां ज्यादा स्नोफॉल देखने को मिलता है।

 इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: भारत में मात्र 30 हजार में ऐसे करें हनीमून ट्रिप प्लान, पत्नी को भी आ जाएगा पसंद

लक्षद्वीप

lakshadweep

यदि आपको गोवा, अंडमान आदि जैसी जगहों पर हनीमून के लिए जाना महंगा लगता है, तो  आपके लिए लक्षद्वीप सबसे अच्छा विकल्प है। यहां चार दिन की यात्रा में में लगभग 35 हजार रुपये का खर्च होता है। ये बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपको गोवा जैसा अहसास करवाएगा। (बेस्ट हिल स्टेशन)

यहां के समुद्र तट भारत के सबसे साफ और खूबसूरत समुद्र तटों में से माने जाते हैं। यहां आपको बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए क्यों करने इतने खर्चें, जब 15 हजार में यहां गोवा जैसा आ जाएगा मजा


नैनीताल

nainital

नैनीताल को भारत का प्रमुख हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां से आप कॉर्बेट पार्क, मुक्तेश्वर, अल्मोडा और रानीखेत जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं। दो लोगों के लिए नैनीताल की पांच दिन की यात्रा 20 से 25 हजार रुपये में हो जाती है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।