शादी के बाद हनीमून जाने का प्लान बनाना है, लेकिन बजट कम होना आपके लिए अड़चन बन रहा है, तो परेशान मत होइए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत में ही स्थित ऐसे मस्त हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आपका खर्चा भी कम होगा और आप हसीन वादियों का भी मजा उठा पाएंगे।
भले ही आप अपनी पत्नी को हनीमून के लिए विदेश नहीं ले जा सकते, तो क्या हुआ, आप भारत में स्थित हसीन वादियों का तो मजा उठा ही सकते हैं।
भारत में शिमली-मनाली तो हनीमून मनाने के लिए हर कोई जाता है, लेकिन आप अपनी पत्नी को सिक्किम ले जा सकते हैं। मन शरीर और आत्मा को भी शांति देने वाली जगह सिक्किम आपके हनीमून को यादगार बना देगी। यह नेपाल, भूटान और सिक्किम बॉर्डर से घिरा है।
यहां आप शांत पहाड़ियों के साथ सुंदर नजारे का मजा उठा सकते हैं। अपनी पत्नी के साथ आप जोंगरी ट्रेल पर ट्रैकिंग का प्लान भी बना सकते हैं। तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं। फेमस जगह- गंगटोक, पेलिंग और गुरुडोंगमार झील जैसी फेमस जगह आप तीन दिन के ट्रिप में घूम सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन्स
हनीमून के लिए मिजोरम भी सबसे बेस्ट जगह है। मिजोरम की खूबसूरती के बारे में भारत में लोग बहुत कम जानते हैं। अगर आप एक बार यहां आ गए, तो विदेश जाने का सपना भूल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: ठंड के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, कम खर्चे में निपट जाएगा पूरा मामला
मेघालय भी कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। आप अपनी हनीमून भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर मेघालय में बनाने का प्लान बना सकते हैं। मेघालय बांग्लादेश के मैदानी इलाकों से असम घाटी की सीमा में स्थित है। यह एशिया की सबसे लंबी गुफाओं का घर माना जाता है।
अगर आप प्रकृति प्रेमियों में से एक है, तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।