अक्टूबर आ गया और घूमने-फिरने वाले लोगों ने कैलेंडर पर डेट्स भी मार्क कर दी होंगी कि कब, कहां घूमने जाया जा सकता है। अगर आप हिली एरिया पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि अभी के मौसम में पहाड़ों में सुर्ख हरा रंग चढ़ा होगा। आसपास की जगहें एकदम हरियाली से सराबोर होंगी और खूबसूरत समां आपकी आंखों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
आने वाली छुट्टियों में आपको किन पहाड़ी डेस्टिनेशन पर जाना चाहिए, इस बारे में हम आपको थोड़ा आइडिया दे सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसी कुछ माउंटेन डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप अक्टूबर में जा सकते हैं।
अगर आप यह नाम पहली बार सुन रहे हैं, तो कोई बात नहीं। कई लोगों ने इस हिल स्टेशन के बारे में कम ही सुना होगा। केरल स्थित वागमों इडुक्की के बॉर्डर से लगा हुआ है और यह दक्षिण भारत का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण, मनमोहक आबोहवा और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
टूरिस्ट यहां ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेनियरिंग और रॉक क्लाइंबिंग सहित कई मजेदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां तंगल, मुरुगन और कुरिशुमला जैसी तीन पहाड़ियों के रेंज की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो वागामोन झील पर बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर अक्टूबर से मार्च पीक सीजन होता है और इन महीनों में इस जगह अच्छे से मजे ले सकते हैं।
चेरापूंजी को 'अबोड ऑफ क्लाउड्स' कहा जाता है और यह एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक परिदृश्य, हरी-भरी हरियाली, मंत्रमुग्ध करने वाले झरनों और हैरान कर देने वाले लिविंग रूट्स के लिए जाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा बारिश भी होती है। चेरापूंजी में घूमते समय आप हर वक्त बादलों को अपने आसपास पाते हैं।
चेरापूंजी के इर्द-गिर्द बसी पहाड़ियों पर आप अनेक झरने बहते हुए देख सकते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो भारत के चौथे सबसे बड़े वॉटरफॉल सेवन सिस्टर वॉटरफॉल पर जा सकते हैं। यहां जाने का पीक समय ऑक्टूबर से फरवरी का होता है।
इसे भी पढ़ें :पूर्वोत्तर भारत के ये खूबसूरत पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं जन्नत
अगर आप आसपास ही कहीं हसीन वादियों में अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल की लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन शिमला जा सकते हैं। शिमला के ऊंचे-ऊंचे हरे-भरे पहाड़, दूर से दिखती शांत झीलें आपको सुकून पहुंचाएंगी। पहाड़ों के अलावा भी शिमला में बहुत कुछ है जो आप देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :भारत के इन 7 मेजर माउंटेन के रेंजेज के बारे में जानती हैं आप?
सबसे खास है शिमला की टॉय ट्रेन जिसमें घूमने का अलग ही मजा है। आप यहां वाइसरिगल लॉज देख सकते हैं, कालीबाड़ी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, झाकू हिल जा सकते हैं और भी बहुत कुछ ऐसा है जो शिमला में आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय वैसे तो मार्च से जून है, लेकिन अक्टूबर से फऱवरी में मॉडरेट सीजन होता है। ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं होती इसलिए आप जगहों को अच्छी तरह घूम सकते हैं।
अरकू वैली, गलिकोंडा हिल्स में समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह अभी बहुत ज्यादा कमर्शियलाइज्ड नहीं हुई है, इसलिए यहां की खूबसूरती एकदम रॉ और यूनीक है। अरकू वैली का सबसे अधिक आनंद यहां खुले आसमान के नीचे कैंप लगाकर तारों की छांव में रात गुजारने में है। अपने कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध इस वैली में आप कई सारी चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कॉफी के दीवाने यहां बेहद पुराने कॉफी म्यूजियम में कॉफी का इतिहास जान सकते हैं। अराकू जनजातीय संग्रहालय कला और इतिहास प्रेमियों के बीच एक पसंदीदा स्थान है। यह पर्यटकों को पूर्वी घाट की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाता है। यहां आने का सबसे अच्छा समय सितंबर से फरवरी का है।
हमें उ्म्मीद है आपकी क्ंफ्यूजन थोड़ी सी तो सॉल्व हुई होगी। आप जहां जाना चाहें, बस वहां की टिकट बुक करें और निकल पढ़ें। ये आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ट्रैवल से जुड़े ऐसे रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।