Best Hill Stations To Explore On Women's day 2025: 'अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता...वो देखो एक औरत आ रही है'। हर साल भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है। विमेंस डे एक ऐसा दिन होता है, जब महिलाओं की सफलता, योगदान और उनके बलिदान को याद किया जाता है। खैर...!
विमेंस डे एक ऐसा दिन भी होता है, जब कई भारतीय महिलाएं घूमने का भी शौक रखती हैं। इस खास मौके पर खासकर कई गर्ल गैंग पहाड़ों की हसीन वादियों में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच जाती है।
विमेंस डे पर पहाड़ों में घूमने की बात होती है, तो कई महिलाएं हिमाचल प्रदेश का नाम जरूर लेती हैं। हिमाचल की हसीन वादियों में विमेंस डे सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मजा होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ शानदार और सुरक्षित हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विमेंस डे के मौके पर मौज-मस्ती करने के लिए महिलाएं पहुंच सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो धर्मशाला उस लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन दो हिस्सों में है। पहला-धर्मशाला और दूसरा जिसे मैक्लॉडगंज के नाम से जाना जाता है।
पर्यटक जब, धर्मशाला में घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो मैक्लॉडगंज में ही स्टे करते हैं, क्योंकि मैक्लॉडगंज अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। विमेंस डे के मौके पर मैक्लॉडगंज में कई गर्ल गैंग मौज-मस्ती से लेकर ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचती हैं। यहां आप डल झील, भागसुनाग वॉटरफॉल, ट्रियन ट्रेक और नड्डी व्यू पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: Women's Day 2025: विमेंस डे के मौके पर उत्तराखंड के इन खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन को बनाएं डेस्टिनेशन
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन माना जाता है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने डलहौजी की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
डलहौजी हिल स्टेशन महिलाओं के बीच में भी खूब लोकप्रिय माना जाता है। महिलाएं यहां सिर्फ विमेंस डे पर ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी घूमने और मौज मस्ती करने के लिए पहुंचती हैं। विमेंस डे के मौके पर देर शाम तक मॉल रोड पर महिलाएं घूमती हुई नजर आ जाती हैं। डलहौजी को हिमाचल का हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन्स का जिक्र हो रहा हो और राजधानी शिमला का नाम न शामिल हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। शिमला एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां देश के हर कोने से लोग घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
शिमला हिल स्टेशन को गर्ल गैंग के लिए भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।विमेंस डे के मौके पर यहां देश के हर कोने से महिलाएं घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचती हैं। विमेंस डे के मौके पर कई महिलाएं अपने-अपने परिवार के साथ-साथ शिमला पहुंचती हैं। शिमला में आप जाखू मंदिर, मॉल रोड, कुफरी और द रिज जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित कसौली एक मनमोहक और सुरक्षित हिल स्टेशन माना जाता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को औपनिवेशिक काल में ब्रिटिश सरकार ने स्थापित किया था। कसौली को कई बात छोटा शिमला भी बोला जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने कसौली की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। विमेंस डे के मौके पर यहां कई महिलाएं अपनों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचती हैं। कसौली में आप बाबा बालक नाथ मंदिर, क्राइस्ट चर्च और मंकी पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@saurabhsabikhi,_.frozu._/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।