Best Beaches To Visit In India In Hindi: भारत एक ऐसा देश जो समुद्री तटों से घिरा हुआ एक खूबसूरत और विशाल है। दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है।
भारत उंची चोटियों, विशाल पहाड़, रेगिस्तान, नदियों और मनमोहक समुद्री तटों से घिरा हुआ है। भारत के कुछ समुद्री तट यानी बीचेज शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन वाटर एडवेंचर के पूरे विश्व भर में फेमस है। इन समुद्री तटों के किनारे घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
ऐसे में अगर आप भी Spring Season में भारत के किसी हसीन और खूबसूरत बीचेज को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आपको भारत के कुछ शानदार बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
भारत में मौजूद मनमोहक और खूबसूरत बीचेज की बात होती है तो सबसे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का जरूर जिक्र होता है। अंडमान में मौजूद राधा अगर बीज शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां सिर्फ देशी सैलानी ही नहीं बल्कि, विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
राधानगर बीच नीले पानी और सफेद रेत का संगम स्थल माना जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखना होता है अंडमान और निकोबार यह बीच सबसे बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां सैलानी वाटर एक्टिविटीज का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर, इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
दक्षिण-भारत के केरल में मौजूद कप्पड़ बीच स्प्रिंग सीजन में घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए एक शानदार समुद्री तट है। समुद्र तट के किनारे मौजूद नारियल के बड़े-बड़े इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।(महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं ये Beaches)
आपको बता दें कि यह समुद्री तट ब्लू टैग बीच है यानी भारत का एक शानदार और सबसे सुरक्षित बीच है। कहा जाता है कि इस बीच को पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा ने लगभग 15 वीं शताब्दी में खोजा था। कप्पड़ बीच से कुछ ही दूरी पर मौजूद पूकूट लेक, कप्पड बैकवाटर्स और कदलुंडी पक्षी अभयारण्य भी घूमने जा सकते हैं।
ओडिशा के पुरी में मौजूद भगवान जगन्नाथ मंदिर जिस तरह दुनिया भर में फेमस है थी उसी तरह यहां मौजूद पुरी बीच दुनिया भर में फेमस है। इस खूबसूरत बीच पर अक्सर सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं। खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समुद्र तट पर खूबसूरत नजारा देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहते हैं।
यह खूबसूरत बीच समुद्री तैराकी के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविज के लिए फेमस है। बंगाल की खाड़ी के किनारे मौजूद होते चलते मनमोहक नजारे भी देखने का मौका मिलता है। पुरी में आप नरेंद्र पोखरी, लोकनाथ मंदिर, गुंडिचा घर मंदिर और गोवर्धन मठ जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:बेंगलुरु की भागदौड़ से दूर इन खूबसूरत हिल स्टेशन में बिताएं सुकून के पल
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर से लगभग 15 से 20 किलो मीटर की दूरी पर मौजूद रुशिकोंडा बीच एक खूबसूरत बीच होने के साथ-साथ ब्लू टैग बीच भी है। लाल रंग के रेत और बीच के किनारे-किनारे मौजूद नारियल के पेड़ इस बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।(बीच वेकेशन में इन चीजों को जरूर रखें अपने साथ)
विशाखापट्टनम में रुशिकोंडा बीच को एक्सप्लोर करने के अलावा विशाखापट्टनम संग्रहालय, विशाखापट्टनम चिड़ियाघर, कैलाशगिरी, बोर्रा गुफा और यारदा बीच जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।