ठिठुरन भरी सर्दी में भी गर्मी का एहसास दिलाएंगी ये Beaches, कम बजट में प्‍लान करें ट्रिप

अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार पहाड़ों पर जाने के बजाय ऐसी जगहों पर जाएं जहां पर सूरज के सामने आराम से बैठकर सुकून के पल बिताए जा सकें। 
image

सर्दियों का मौसम अपनी ठंडी हवाओं, कोहरे और गर्म कपड़ों के साथ आता है। यह वह समय है जब लोग घरों में हीटर के पास बैठकर गर्म चाय की चुस्कियां लेते हैं। हालांकि, ठिठुरन भरी सर्दियों में हर किसी के मन में कहीं न कहीं सूरज की गर्मी, समुद्र की लहरों और रेत पर चलते हुए छुट्टियां बिताने का सपना जरूर होता है। अगर आप भी ठंड से ऊब चुके हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां मौसम में गर्माहट हो, तो भारत के खूबसूरत बीचेस आपके लिए परफेक्ट हैं।

समुद्र के किनारे न केवल सर्दियों में गर्मी का एहसास दिलाता है, बल्कि यह आपके मन और बॉडी को नई एनर्जी से भी भर देता है। खास बात यह है कि भारत में ऐसे कई समुद्री तट हैं, जो न केवल सुंदर हैं बल्कि कम बजट में यात्रा के लिए भी सही हैं। यहां आपको शानदार प्राकृतिक नजारे, स्थानीय स्वादिष्ट खाना और दिलचस्प गतिविधियां मिलेंगी। चाहे आप गोवा की नाइटलाइफ में खो जाना चाहें, गोकर्ण की शांत बीचेस पर ध्यान करना चाहें या पुरी के धार्मिक माहौल के साथ समुद्र के मजे लेना चाहें... हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।

इस लेख में हम आपको भारत के उन बीचेस के बारे में बताएंगे, जहां आप कम खर्च में बेहतरीन छुट्टियां मना सकते हैं। इन जगहों पर जाना न केवल आपकी ठंड को दूर करेगा, बल्कि आपकी ट्रिप को यादगार भी बनाएगा। तो आइए इस सर्दी समुद्र की गर्माहट और लहरों के साथ अपनी छुट्टियों को खास बनाने के लिए इन बीचेस की सैर पर चलें।

गोवा बीच

Goa beaches

अगर समुद्र तटों की बात हो और गोवा का नाम न लिया जाए, तो यह चर्चा अधूरी मानी जाएगी। गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है, जिसे बीचों की जन्नत कहा जाता है। यहां का सुंदर नेचुरल खूबसूरती, नाइटलाइफ, स्वादिष्ट सीफूड और बजट-फ्रेंडली ट्रैवल ऑप्शन इसे हर पर्यटक की पसंद बनाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-बर्फ वाली जगह पर पार्टनर के साथ हनीमून मनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

गोवा में सर्दियों का मौसम बेहद सुखद होता है, जहां समुद्र की लहरें आपको सुकून का एहसास कराती हैं। धूप के नीचे रेत पर लेटने का मजा कुछ और ही होता है। गोवा में हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ खास है, चाहे आप एडवेंचर लवर हों, नाइटलाइफ के शौकीन हों या शांति से समुद्र तट पर समय बिताना चाहते हों।

पुरी बीच

Puri beaches

पुरी बीच ओडिशा की मशहूर जगह है, जो न केवल धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह समुद्र तट जगन्नाथ मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, जो इसे धार्मिक यात्रियों और समुद्र प्रेमियों के लिए एक अच्छा स्थान बनाता है।

अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पुरी बीच पर उगते और ढलते सूरज का नजारा एक्पीरियंस करें। सूर्य की सुनहरी किरणें समुद्र की लहरों पर एक अलग ही चमक देती हैं। इस नजारे को आप बैठकर अपने परिवार या पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

घोघला बीच

घोघला बीच पर पर्यटकों की भीड़ कम होती है, जिससे यह स्थान बेहद शांत और सुकून भरा महसूस होता है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं। यहां का साफ पानी और सुनहरी रेत इस बीच की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

घोघला बीच पर एडवेंचर के लिए वाटर स्पोर्ट्स की कई एक्टिविटी मौजूद हैं जैसे- पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और बनाना बोट राइड्स। इसके अलावा, आप यहां पर सूरज का उगना और डूबना देख सकते हैं, जो यकीनन बहुत ही खूबसूरत लगता है।

राधानगर बीच

winter beaches

यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। इसे भारत के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक माना जाता है। यह बीच अपनी सफेद रेत, फिरोजा नीले पानी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। टाइम मैगजीन ने इसे एशिया के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में से एक बताया था।

इसे जरूर पढ़ें-Places Around Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड के आसपास में स्थित हैं कई शानदार जगहें, वीकेंड में बनाएं ट्रिप

इसलिए आप भी यहां पर समुद्र के साफ और शांत पानी में तैराकी का मजा लें। साथ ही, सफेद रेत पर सनबाथ करते हुए सुकून के पल बिताएं।राधानगर से थोड़ी दूरी पर स्थित, यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रसिद्ध है। सफेद रेत और काले पत्थरों के लिए जाना जाने वाला यह बीच प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है।इन बीच के अलावा, आप वर्कला, गोकर्ण या अंजुना बीच पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP