herzindagi
5 things every couple should know before visiting snowy destinat

बर्फ वाली जगह पर पार्टनर के साथ हनीमून मनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

बर्फ वाली जगह पर हनीमून मनाना न केवल रोमांटिक और रोमांचक होता है, बल्कि यह रिश्ते की शुरुआत को यादगार बनाने का सबसे खास तरीका भी है। यहां आप बर्फ में खेलने के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ बहुत सारी यादें बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-02, 18:06 IST

बर्फीली जगहों की खूबसूरती किसी भी तस्वीर को शानदार बना देती है। हनीमून पर जाने वाले लोग अपनी यादों को जिंदगीभर के लिए संभालकर रखना चाहते हैं। इसलिए वह किस ऐसी जगहों पर हनीमून प्लान बनाना चाहते हैं, जो जहां अच्छी तस्वीरें आने के साथ-साथ वह सुकून के पल भी बिता सकें। सर्दियों का मौसम वैसे भी रोमांटिक पल के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और चारों ओर सफेद चादर जैसा दृश्य देखने को मिल जाए, तो यह रोमांस का अहसास और भी बढ़ा देते हैं। 

बर्फ वाली जगहों पर पहली बार जाने वाले लोगों को हनीमून ट्रिप पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पहाड़ों पर हनीमून मनाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखें।

बर्फ वाली जगहों पर किन चीजों की रखें ध्यान

5 things every couple should know before visiting snowy destinat1

  • हनीमून ट्रिप के दौरान महिलाएं स्पेशल शॉपिंग करती हैं। क्योंकि उन्हें अच्छी-अच्छी फोटो करवानी होती है। लेकिन वह बर्फ के दौरान लगने वाली ठंड को भूल जाती है। ऐसे में अगर आप सही कपड़ों को चयन नहीं करेंगे, तो आपको ठंड लग सकती है। जिससे आपका पूरा ट्रिप खराब हो सकता है। इसलिए मोटे कपड़े साल लेकर जाएं। एक्स्ट्रा जैकेट, ग्लव्स और टोपी साथ लेकर चलें।
  • भारत में बर्फ वाली जगहों पर जा रहे कपल्स को अपने जूतों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जूते बर्फ पर सैंडल पहनकर नहीं चल सकते। इतना ही नहीं जूते भी फिसलते हैं। इसलिए अच्छे जूते लेकर जाएं। हालांकि आपको जूते रेंट पर भी मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें समय से पहुंचाने की टेंशन आपको रहेगी।

इसे भी पढ़ें- Snow Trekking: पहाड़ों में स्नो ट्रेकिंग के लिए जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को भूलकर भी न करें इग्नोर

things every couple should know before visiting snowy destinat

  • जूतों के साथ एक्स्ट्रा जोड़ी मोजे रखना भी जरूरी है। बर्फ की वजह से मोजे गीले होते रहते हैं। अगर आप 4 से 5 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा मोजों की जरूरत होगी। बर्फ वाली जगहों पर मोजे सूख नहीं पाएंगे।
  • अपने साथ छाता जरूर रखें, क्योंकि कभी भी बर्फ और बारिश हो सकती है। ऐसे में आप भीग सकते हैं और बीमार पड़ सकते हैं। आपको पहाड़ों पर छाता मिल जाएंगे, लेकिन वहां से लेना आपको महंगा पड़ेगा।
  • इसके अलावा अगर बर्फ ज्यादा गिर रही है, तो समय से होटल वापस आ जाएं। क्योंकि, कई बार रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। जिसकी वजह से आपको पूरी रात सड़कों पर भी बिताना पड़ सकता है।
  • यात्रा के दौरान ट्रैवल टिप्स को फॉलो करने पर आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- मनाली के पास इन 3 जगहों पर दिसंबर में देख पाएंगे बर्फ, स्नोफॉल लवर्स ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

गसोुा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।