herzindagi
winter hill station trip plan

सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ये 4 चीजें करना न भूलें

अगर आप सर्दियों की छुट्टियों के दौरान पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 13:43 IST

ठंड के मौसम में आप घर से बाहर निकले आपको सड़कों पर बर्फ की चादर नजर आए। ऐसा नजारा अगर आपको घर के बाहर दिख जाए, तो आपको सपने जैसा अहसास होगा। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसमें अगर आपको गर्मागर्म कॉफी, सामने खुली खिड़की से बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियां देखने का मौका मिल जाए, तो मजा ही अलग है।

इसलिए चाहे कितनी भी भीषण ठंड क्यों न हो, पहाड़ियों पर जाना यात्रियों के लिए सबसे बेस्ट जगह होती हैं।

इस मौसम में विभिन्न रंगों के फूलों से प्रकृति का रंग रंगीन हो जाता है। सफेद बर्फ से ढके रास्ते, बर्फबारी, बर्फ से ढके पेड़ों की कतारें, बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटक साल भर इंतजार करते हैं, तो सर्दियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लोग शिमला, सिक्किम और मनाली जाने के लिए निकल पड़ते हैं।

अगर आप सर्दियों की छुट्टियों के दौरान पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहिए।

भले ही आपको तीन दिन की छुट्टी मिल जाए, लेकिन अगर आप उस यात्रा को जीवन भर याद रखना चाहते हैं, तो उस यात्रा में ये चार चीजें शामिल कर लें। 

पहले इन बातों का रखें ध्यान

winter trip tips

पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल सामग्री की व्यवस्था की गई है तो अगर आप ठंड घूमने के लिए जा रहे हैं, तो, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, आइस स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग होने वाली खेलों के स्थानों का पता लगा लेना चाहिए। (उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि ये वैली भी है फूलों की घाटी)

अगर आप यात्रा के साथ-साथ कुछ रोमांचक अनुभव भी सहेजना चाहते हैं, तो आपको यह खेल जरूर खेलना चाहिए।  यदि आप एक ग्रुप के साथ यात्रा कर रहे हैं तो खेल खेलने का मजा दोगुना हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Himachal Travel: हिमाचल की इन जगहों पर फ्री में ठहरकर आप भी घूमने का लुत्फ उठाएं

 

धीरे-धीरे चलो

winter trip in india

पहाड़ों पर जाते समय हमेशा कार से यात्रा न करें। ठंड के मौसम में पहाड़ी रास्ते पर साथी के साथ पैदल चलने का एहसास अलग ही होता है। इसलिए सुबह उठकर सुंदर प्राकृतिक वातावरण में डूबने का यह सुनहरा अवसर लेने से न चूकें। कम से कम आधे घंटे बर्फ से ढकी सड़कों पर चलें और आसपास की प्रकृति का आनंद लें।

ऐसा करने से मन और आत्मा को शांति मिलेगी। (हिमाचल प्रदेश की अद्भुत घाटी)

winter trip is incomplete without tea

ऐसा करने के बाद जब आप किसी गर्म कॉफी या चाय की किसी छोटी सी दुकान पर जा सकते हैं समय बिता सकते हैं। ऐसा करने का अहसास आपको जीवन भर याद रहेगा।

यहां के लोगों से जब आप बात करेंगे, तो जैसे-जैसे आप स्थानीय लोगों के बारे में जानेंगे, आपको क्षेत्र की कुछ खासियतों और गुप्त जानकारियों के बारे में भी पता चलेगा। लेकिन पहाड़ी रास्तों पर चलते समय सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें- भारत के इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में फ्री में ठहरकर आप भी घूम सकते हैं अच्छे से

खरीदारी करते समय ध्यान रखें

विंटर ट्रिप पर जाएं तो शॉपिंग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। जैसे किसी पर्यटन स्थल से किसी विशेष वस्तु से अपने घर को सजाना, कपड़े और कई अन्य वस्तुएं केवल पर्यटकों को बेची जाती हैं। आप शीतकालीन जूते, पर्स, शॉल, छाते, कपड़े जैसे विभिन्न उत्पाद खरीद सकते हैं।

आस-पास के बाज़ार से जानें कि क्या सस्ता और खास है। सिर्फ शॉपिंग ही नहीं बल्कि स्थानीय खाना भी चखें। लेकिन शॉपिंग करते हुए आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप वही चीजें खरीदें जो आपको लगता है कि वह आपके राज्य में नहीं मिलेंगे। क्योंकि ये चीजें आपको पहाड़ों पर महंगी मिल सकती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।