जूनियर बच्चन 5 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी वाइफ एवं एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन ने खास तैयारियां की हैं। एश्वर्या ने बर्थ डे के लिए कोई ग्रांड पार्टी नहीं दी है मगर वह अपने हसबैंड अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को एक फॉरेन ट्रिप पर ले जा रही हैंs। ट्रिप के लिए एश्वर्या ने ऑस्ट्रेलिया को चुना है।
वैसे एश्वर्या और अभिषेक ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज की फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। बीते दिनों एक्ट्रेस परिनिती चोपड़ा भी ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना कर आई थीं। गौरतलब है कि परिनिती को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म का ब्रांड एम्बेस्डर भी बनाया गया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ ही आम भारतीयों में भी ऑस्ट्रेलिया घूमने का काफी क्रेज है. जाहिर है ऑस्ट्रेलिया की चमकीली रेत, बीचों में दूर दूर तक फैला नीला पानी, हरे भरे जंगलों में मौजूद कंगारू और 7 वंडर में शामिल ग्रेट बैरियर रीफ़ को कौन नहीं देखना चाहेगा। मगर आप अगर ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बना रही हैं तो वहां जाने से पहले इस देश की कुछ रोचक बातों पर गौरफरमा लें. यह बातें ट्रेवल के दौरान आपके लिए काफी मददगार साबित होंगी।
देश के साथ महाद्वीप भी है
ऑस्ट्रेलिया न केवल एक देश है बल्कि दुनिया का सातवां द्वीप भी है।वैसे दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में ऑस्ट्रेलिया छठवें स्थान पर आता है मगर यह दुनिया का सबसे छोटा कॉन्टिनेंट भी है।वर्ल्ड मैप में ऑस्ट्रेलिया का साइज़ उतना ही है जितना लंदन से मॉस्को के बीच की दूरी है।
बीचों से भरा है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया अपने शानदार बीचों की वजह से जाना जाता है।यहां 10 हजार से भी ज्यादा बीच हैं. अगर आप रोज भी बीच घूमने निकलेंगी तब भी सारे बीच साल भर में सारे बीच नहीं घूम पाएंगी। मगर आप अगर सिडनी जा रही हैं तो आप वर्ल्ड फेमस बूंदी बीच जरूर घूमें। यहाँ वॉटर एडवेंचर के साथ ही आप डिलीशियस फ़ूड का मजा भी ले सकते हैं।
रहने के लिए है अच्छा देश
ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया रहने के हिसाब से दुनिया दूसरा सबसे अच्छा देश है।एजुकेशन, हैल्थ और इनकम के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया से अच्छा और कोई देश नहीं है।महिलाओं के लिए भी यह देश बहुत अच्छा है खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है।यहाँ न्यू मदर्स को २ साल के लिए मेटरनल लीव मिलती है. इतनी लीव किसी भी देश में नहीं मिलती हैं।
स्पोर्ट लवर्स लिए बेस्ट है
अगर आप स्पोर्ट लवर तो ऑस्ट्रेलिया से बेस्ट प्लेस तो आपके लिए हो ही नहीं सकती। आपको यह जानकार हैरानी होगी की ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा आबादी हफ्ते में एक पूरा दिन किसी न किसी खेल को खेलने में लगा देती है. मेलबर्न को तो खेल की राजधानी कहा जाता है।यहाँ हर तरह के खेल के लिए एक अलग ग्राउंड है।
ऑस्ट्रेलिया के जंगल
ऑस्ट्रेलिया में 124 मिलियन हेक्टेयर में जंगल फैले हुए हैं. यह पूरे देश के जमीनी क्षेत्रफल का 16 प्रतिशत है और पूरे वर्ल्ड के फारेस्ट एरिया का 3 प्रतिशत। विश्व भर के देशों में ऑस्ट्रेलिया को सबसे अधिक फॉरेस्ट होने के लिए 7वां स्थान प्राप्त है।यहाँ का नेशनल एनीमल रेड कंगारू है।कहा जाता है की यहाँ इंसानों की जनसंख्या काम और कंगारुओं की ज्यादा है।
जेहरीले साँपों का देश
ऑस्ट्रेलिया के 18 प्रतिशत लैंड में रेगिस्तान है।इस वजह से ऑस्ट्रेलिया एक बहुत ही गरम देश भी है।गर्म होने की वजह से यहाँ दुनिया के सबसे जेहरीले सांप पाए जाते हैं।हैरानी की बात यह है की ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान एरिया में केवल 3 प्रतिशत लोग ही रहते हैं।
पिंक लेक
ऑस्ट्रेलया वैसे तो ग्रेट बैरियर रीफ के वजह से जाना जाता है मगर यहाँ एक ऐसी लेक मौजूद है जिसका पानी पिंक है।इस लेक का नाम हीलर लेक है।केवल 600 मीटर की इस लेक के चारो तरफ यूकेलिप्टस के पेड़ हैं।इस लेक में नामक की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है मगर यहाँ बहुत सरे लोग स्विमिंग के लिए आते हैं ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों