ट्रैवल के शौकीनों को कैंपिंग हमेशा लुभाती है। आप दोस्तों के साथ हों तो भी और तन्हा सफर पर निकले हों तो भी। पिछले कुछ सालों में कैंपिंग का चलन महिलाओं के बीच बढ़ते ज्यादा देखा गया। सोलो फीमेल ट्रैवलर के लिए तो कैंपिंग के कई पैकेज भी मौजूद हैं। प्रकृति के बीच एक छोटे से टेंट में रहकर हसीन वादियों को निहारने का सुकून ही अलग है। शोर-शराबे से दूर और प्रकृति की गोद में फुरसत के पल किसे पसंद नहीं, लेकिन कई बार हमारी चाहत होती है किसी शांत इलाके में नदी के पास कैंप लगाने की और ऐसे में समझ नहीं आता कि जाएं कहां? अगर आप अकेले या फिर दोस्तों के संग किसी नदी के किनारे कैंपिंग का मजा लेना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
कांगड़ा जिले की करेरी झील
हिमाचल प्रदेश यूं तो सैलानियों के बीच काफी मशहूर है। दूर-दूर से लोग हिमाचल के शहरों को एक्सप्लोर करने आते हैं। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है, जो कि इसके लोकप्रिय होने की एक खास वजह है। दूसरी वजहों में, यहां की हसीन वादियां, लंबे ट्रैक्स, अनएक्सप्लोर्ड पॉइंट्स शामिल हैं। यही वजह है कि लोग यहां कैंपिंग करना पसंद करते हैं। शिमला, मनाली, कुफरी, कुल्लू, मैकलॉडगंज, धर्माशाला,थीर्थन वैली, धर्मकोट जैसी जगहें हमेशा सैलानियों की पसंद रही। इन्हीं में से एक है कांगड़ा जिले की करेरी झील। यह धर्मशाला से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर है। झील सर्दियों के महीनों में बर्फ से ढकी रहती है। इतना ही नहीं, यह देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कैंपिंग करने के लिए यह शानदार जगह है।
ऋषिकेश के गंगा किनारे
घूमने जाना है, मगर दूर जा नहीं पा रही हैं। आसपास ही कहीं घूमना हो तो ऋषिकेश भी एक अच्छा विकल्प है। सोचिए गंगा किनारे एक तरफ आपका कैंप हो और दूसरी तरफ गंगा आरती। शाम का सुंदर समा कितना खूबसूरत होगा। अगर आप रोमांच भी पसंद करती हैं, तो फिर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग का मजा भी ले सकती हैं। इतना ही नहीं ऋषिकेश में घूमने के लिए आपको और कई बेहतरीन स्पॉट्स जैसे वरिष्ठ गुफा, नीलकंठ मंदिर, फेमस बीटल्स का बीटल आशरम शामिल हैं। स्वादिष्ट डेलीकेसी के लिए आप यहां के कैफेज जा सकती हैं। गंगा किनारे कैंपिंग के बारे में एक बार जरूर विचार करें।
इसे भी पढ़ें: ये एम्यूजमेंट पार्क थ्रिल और एक्साइटमेंट से हैं भरपूर
पैंगोंग झील
बुलेट बाइक, लेदर जैकेट और दोस्तों का साथ, हर युवा ट्रैवलर लेह जाने के लिए यही सपना देखता है। लेकिन थ्री इडियट्स में आखिर के सीन में जो पैंगोग त्सो झील आपने देखी है, कभी उसके पास कैंपिंग करने के बारे में सोचा है? लेह की इस खूबसूरत झील की सुंदरता के बारे में जितना कहें, उतना कम है। लेह से इसकी दूरी 250 किलोमीटर है। नीले आसमान, बर्फ से ढकी चोटियों, और सुंदर चमकते सुनहरे मैदान के बीच इस झील का नजारा एकदम अद्भुत लगता है। इसके आसपास कई कैंपिंग सुविधाएं उपलब्ध है। इस बार क्यों न थोड़ा हटकर करें और दोस्तों के साथ यहां कैंपिंग के बारे नें सोचें।
कर्नाटक की शरावती नदी
शरावती नदी के बारे में क्या आपने कभी सुना है? यह नदी कर्नाटक में स्थित है। अगर आसपास की जगहों पर घूम-घूम कर थक गई हैं, तो इस बार यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं। यह नदी जोग जलप्रपात से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। आप चाहें तो जोग जलप्रपात के आसपास कैंपिंग का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा आप इसके आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
सिक्किम की खूबसूरत तीस्ता नदी
सिक्किम, भारत का ऐसा राज्य है, जहां प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां की खूबसूरत और मशहूर तीस्ता नदी का कलकल करता हुआ पानी पहाड़ों से होता हुआ मैदानों में उतरता है। नदी के किनारे हरे-भरे जंगल और छोटे-छोटे गांव हैं। अगर आप शांति और सुकून के पलों को जीना चाहती हैं, तो यहां कैपिंग कर सकती हैं। इस नदी में राफ्टिंग करने का भी अपना अगल मजा है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों