वैसे तो नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन सिक्किम की बात ही कुछ और है। अगर आपको ठंड पसंद है तो नॉर्थ सिक्किम ही सबसे बेस्ट हो सकता है। नॉर्थ सिक्किम इसलिए क्योंकि यहां जनसंख्या कम है, लेकिन खूबसूरती के मामले में ये किसी भी तरह से कम नहीं है। अगर पूर्वी हिमालय की असली खूबसूरती देखनी है और सूर्य की पहली किरण के साथ ही प्रकृतिक सौंदर्य का मज़ा लेना है तो यहां जरूर आएं। ये दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पहाड़ (भारत के सबसे ऊंचे) कंचनजंगा पर स्थित है। धरती के स्वर्ग से कम नहीं है ये।
वैसे तो यहां मौसम काफी ठंडा हो जाता है और नॉर्थ सिक्किम जो सिक्किम का सबसे बड़ा जिला है वहां तापमान सर्दियों में -20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, लेकिन कई लोग इस सर्द मौसम में भी यहां सिर्फ और सिर्फ ठंड के मौसम और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का मज़ा लेने आते हैं। अभी तक तो ये छुपा हुआ समझा जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में टूरिस्ट यहां बढ़ गए हैं। इसका कारण है इंस्टाग्राम और वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट का यहां आना। हालांकि, कोरोना वायरस की समस्या के चलते इस साल टूरिस्ट का आना नहीं हुआ, लेकिन फिर भी आपको इसकी खूबसूरत जगहों के बारे में पता होना चाहिए।
अब ये स्पिति वैली, लद्दाख टूरिज्म और चंद्रताल जैसे कई चर्चित टूरिस्ट स्पॉट जैसा ही फेमस हो गया है। अब बात करते हैं उन 10 जगहों की जहां नॉर्थ सिक्किम में जाना चाहिए आपको।
भारत का सबसे ऊंचा तालाब ये है और इसकी ऊंचाई 17800 फिट है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
इसे जरूर पढ़ें- जोधपुर दुनिया के उभरते हुए ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल, इन 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को दे रहा है टक्कर
कश्मीर ही नहीं इसे भी धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है। यहां कई फूलों की प्रजातियां मिलेंगी और इसे भी वैली ऑफ फ्लॉवर्स ही कहा जाएगा। ये खूबसूरत जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में होनी चाहिए।
इसे जीरो प्वाइंट कहा जाता है। क्योंकि यहां से आगे कोई भी गाड़ी नहीं जा सकती है। इसके आगे पर्यटकों को जाने भी नहीं दिया जाता है क्योंकि इसके आगे भारत-चीन की सीमा है।
ये जगह गर्मियों में हरियाली से ढंकी होती है, और सर्दियों में बर्फ से ढंकी होती है। ये शहर से थोड़ी दूर स्थित है इसलिए यहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं होते, लेकिन इसका मतलब नहीं कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह को देखा न जा सके।
ये सिक्किम के सबसे उत्तरी जगहों में से एक है। ये गैंगटॉक से 144 किलोमीटर दूर है और लाचुंग से 28 किलोमीटर। यहां स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। आपको सर्दियों के मौसम में स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, ट्यूबिंग आदि सब तरह के गेम मिलेंगे।
लाचेन नदी के करीब स्थित नॉर्थ सिक्किम का ये शहर प्राकतिक सौंदर्य के साथ-साथ धर्मिक महत्व भी रखता है। कहा जाता है कि गुरू पद्मसंभव यहां 8वीं सदी में गए थे और तिब्बत जाने से पहले यहां विश्राम किया था।
ये एक और खूबसूरत तालाब है जो सिक्किम में स्थित है। ये शहर से 50 किलोमीटर दूर है।
ये छोटा सा शहर कई टूरिस्ट जगहों के बेस की तरह काम करता है। जैसे Gurudongmar तालाब जाना हो तो टूरिस्ट यहां आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- किसी भी उम्र में किए जा सकते हैं ये 7 एडवेंचर स्पोर्ट्स
ये जगह अब काफी फेमस हो गई है। यहां दो नदियों का संगम भी होता है। सोचिए जरा इतनी ऊंचाई पर संगम देखना कितना अच्छा लगता है।
पूरे सिक्किम की भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है ये। यहां 8838 फीट की ऊंचाई पर आपको इतने खूबसूरत नजारे देखने मिलेंगे कि आप खुश हो जाएंगी।
अगर आप कभी सिक्किम जाने का प्लान बनाएं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।