नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा कर रहे हैं प्लान, तो इन 6 बेस्ट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को कर लें अपनी लिस्ट में शामिल

भारत के समृद्ध वन्य जीवन को एक्सप्लोर करना हो, तो नॉर्थ ईस्ट का रुख जरूर करें। यहां कुछ शानदार सेंचुरी आपको अलग अनुभव देंगे।

best wildlife sanctuaries in north east

राजसी हिमालय पर्वतमाला और ब्रह्मपुत्र नदी का सुंदर दृश्य के साथ, भारत का उत्तर-पूर्वी भाग प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवन से भरपूर है। पूर्वोत्तर भारत के आठ सिस्टर राज्य सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा प्रकृति प्रेमियों के लिए आजीवन यादगार यात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

समृद्ध वन क्षेत्र और वन्यजीवों के लिए सुखद वातावरण के कारण, पूर्वोत्तर भारत तमाम वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों का घर है। यहां आप कई लुप्तप्राय और दुर्लभ जानवरों की प्रजातियों, पक्षियों, रेप्टाइल्स आदि को देख सकते हैं। जो लोग भारत के समृद्ध वन्य जीवन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उन्हें नॉर्थ ईस्ट की सैर करनी चाहिए। आइए आप भी ऐसे कुछ बड़े और बेस्ट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बारे में जानें।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

kanchiranga national park

असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अपनी विशाल लुप्तप्राय पशु प्रजातियों की आबादी के लिए काफी लोकप्रिय है। यह विशेष रूप से एक सींग वाले गैंडों की 2/3 आबादी के लिए लोकप्रिय है। इसके साथ ही यह राष्ट्रीय उद्यान बड़ी संख्या में बाघों की आबादी वाले पार्क के रूप में भी फेमस है। आप यहां वाइल्ड वॉटर बफैलो, स्वांप डियर, एशियाई हाथी, नेवले और बंगाल फॉक्स भी देख सकते हैं।

यहां जाने का सही समय: मिड-अक्टूबर से मार्च

प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 100 रुपये

हाथी सफारी शुल्क: भारतीयों के लिए 900 रुपये

नामदफा नेशनल पार्क, इटानगर

उत्तर-पूर्व भारत का सबसे बड़ा और देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, नामदफा एक समृद्ध राष्ट्रीय उद्यान है जो कई लुप्तप्राय पशु प्रजातियों को आश्रय प्रदान करता है। नोआ-दिहिंग नदी के तट पर स्थित और शक्तिशाली चोटियों से घिरा यह पार्क दर्शनीय है। पार्क का प्रमुख आकर्षण कैट परिवार की चार प्रजातियां-जैसे तेंदुआ, क्लाउडेड लेपर्ड, स्नो लेपर्ड और टाइगर हैं । आप यहां इंडियन हॉर्नबिल, किंगफिशर, जंगल फाउल्स आदि पक्षियों की प्रजाति भी देख सकते हैं।

जाने का सही समय: नवंबर से फरवरी

प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 50 रुपये

सफारी शुल्क: 100 रुपये

कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क, इंफाल

keibullamjao national park

लोकटक झील में पानी में तैरता हुआ दुनिया का एकमात्र पार्क यह है। पार्क का प्रमुख आकर्षण एक लुप्तप्राय हिरण प्रजाति है जिसे ब्रो एंटलर्ड हिरण या नृत्य हिरण के नाम से जाना जाता है। इस हिरण की आबादी को संरक्षित करने के लिए पार्क का गठन किया गया था। आप यहां ब्लू-क्रेस्टेड लिजर्ड, रैट स्नेक, पायथन और क्रेन्स, स्पॉट-बिल डक, किंगफिशर जैसी पक्षियों की प्रजातियां भी देख सकते हैं।

जाने का सही समय: अक्टूबर से मार्च

प्रवेश शुल्क: कोई शुल्क नहीं

ईगल नेस्ट सेंचुरी, अरुणाचल प्रदेश

eagles nest sanctuary

पश्चिम कामेंग जिले, अरुणाचल प्रदेश की हिमालय की तलहटी में एक भारतीय संरक्षित क्षेत्र, यह पार्क पक्षियों, मेंढकों, तितलियों, पतंगों और छिपकलियों जैसी आश्चर्यजनक प्रजातियों का घर है। यहां मैमल्स की लगभग 15 प्रजातियां हैं, जिनमें बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, एशियाई ब्लैक बीयर, लाल पांडा, अरुणाचल मकाक और गौर शामिल हैं। यह भूटान ग्लोरी, व्हाइट आउल और ग्रे एडमिरल जैसी तितलियों की लगभग 165 प्रजातियों का भी घर है।

जाने का सही समय: अक्टूबर से अप्रैल

प्रवेश शुल्क: 100 रुपये

इसे भी पढ़ें :जनवरी में घूमने के लिए बेस्ट हैं नार्थ ईस्ट इंडिया के ये प्लेसेस, आप भी कर सकते हैं यहां घूमने की प्लानिंग

गुमटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, त्रिपुरा

त्रिपुरा के दक्षिण-पूर्वी कोने में स्थित गुमटी वन्यजीव अभयारण्य में पक्षियों की विविधता देखी जा सकती है। इस अभयारण्य में पौधों की बड़ी प्रजातियों की लगभग 230 किस्में मौजूद हैं। इसमें 150 से अधिक विशेष श्रब्स और 400 से अधिक विशिष्ट जड़ी-बूटियां शामिल हैं। आप यहां बाइसन, हाथी, बार्किंग डियर, सांभर, वाइल्ड गोट और सरो जैसे जीव देख सकते हैं।

जाने का सही समय: नवंबर से जनवरी

इसे भी पढ़ें :यूरोप से कम नहीं है नॉर्थ सिक्किम, यहां की 10 जगहें आपकों देंगी स्वित्जरलैंड जैसा मज़ा

कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम

khangchendzonga national park

कंचनजंगा को साल 2016 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था। यहां स्नो लेपर्ड, लाल पांडा, तिब्बती भेड़, कस्तूरी हिरण आदि जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं। यह ओक, फर, बर्च, मेपल और विलो जैसे पेड़ों से घिरा है। यहां मैमल्स की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं, इसके साथ ही पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियों के लिए यह पार्क फेमस है। यह ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ जगह है, क्योंकि यहां मौजूद कई ट्रेक्स में से ग्रीन ट्रैक सबसे ज्यादा फेमस ट्रैक है।

जाने का सही समय: मिड-अक्टूबर से मई

प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 350 रुपये

अब आप अपनी नॉर्थ ईस्ट की ट्रिप प्लान करते वक्त इन पार्क और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: eaglenestbiring, wikipedia, ipinimg,holidayhome

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP