देशभर से लोग बेहतर जॉब पाने और जिंदगी को संवारने के लिए सपनों की नगरी मुंबई का रुख करते हैं। देश की आर्थिक राजधानी में अपनी किस्मत चमकाने वालों में अमिताभ बच्चन से लेकर देश के कई बड़े सेलेब्रिटीज का नाम शामिल है। लेकिन यहां पहुंचने वाले बहुत से लोग ऐसे भी रहे, जो हादसों के शिकार हुए या फिर जिनका दर्दनाक अंत हो गया। मुंबई में कई ऐसे भूतिया इलाके हैं, जहां रात के वक्त जाने से लोग डरते हैं और जहां पर लोगों ने अजीबोगरीब तरह के अनुभव महसूस किए हैं। इस समय में दुनियाभर में वर्ल्ड हैलोवीन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको मुंबई की उन 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा डरावना माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: जोधपुर दुनिया के उभरते हुए ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल, इन 5 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को दे रहा है टक्कर
आरे मिल्क कॉलोनी
आरे मिल्क कॉलोनी मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में शुमार की जाती है। यह इलाका देखने में बहुत शांत और खूबसूरत नजर आता है, लेकिन बहुत से मुंबई निवासियों ने बताया है कि एक औरत यहां आने वाले लोगों से 10 बजे के बाद लिफ्ट मांगती है। इस इलाके में आने वाले नए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि वे 10 बजे के बाद यहां ना घूमें। अगर आप यहां घूम रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि अपनी गाड़ी में किसी को भी लिफ्ट ना दें।
इसे जरूर पढ़ें:भारत के इन 5 Beaches की कुदरती खूबसूरती का लीजिए मजा
माहिम की डिसूज़ा चॉल
मुंबई के माहिम इलाके की डिसूजा चॉल मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए किसी हॉरर मूवी से कम नहीं है। यहां रहने वाले और यहां यात्रा करने वाले बहुत से लोगों ने यहां एक औरत का भूत होने की बात कही है। यहां के बाशिंदे बताते हैं कि बहुत साल पहले एक महिला कुवें से पानी भरने के दौरान उसमें गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी। यह सिद्ध नहीं हो सका है कि यह बात कोरी कल्पना है या हकीकत। बहुत से लोगों ने यहां रात में एक औरत को चॉल के कोरिडोर में घूमते हुए देखा है।
संजय गांधी नेशनल पार्क
संजय गांधी नेशनल पार्क का इलाका काफी हरा-भरा है और नेचर लवर्स को यहां बहुत अच्छा लगता है। लेकिन यहां घूमते हुए बहुत से लोगों को महसूस हुआ कि उनके साथ कोई अजनबी चल रहा है। जिन लोगों ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं, उनके अनुसार यह अजनबी इंसान लोगों के साथ कुछ देर तक साथ चलता है, फिर कुछ समय बाद वह गायब हो जाता है। इस पार्क में तैनात गार्ड्स ने भी इस तरह के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।
ग्रैंड परादी टावर्स
मुंबई के मालाबार हिल्स में स्थित इस टॉवर का निर्माण 1970 में हुआ था। हैरानी की बात ये है कि इस टॉवर में कई ऐसे फ्लैट अभी भी खाली पड़े हैं। इस टॉवर में रहने वाले बहुत से लोगों ने यहां अजीबोगरीब तरह के अनुभव होने की बात कही है। यहां रहने वाले बहुत से लोग मानते हैं कि यहां कई लोगों की आत्मा घूमती रहती हैं। दरअसल काफी पहले यहां एक ही परिवार के लोगों ने 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। लोगों का मानना है कि इस घटना के बाद यहां आत्माएं भटकती रहती हैं और उन्हें इस तरह के अनुभव महसूस होते हैं।
St. John's Baptist Church
इस पुराने चर्च की तस्वीर को देखकर ही दिल में डरावने खयाल आने लगते हैं। यह 500 साल पुराना पुर्तगाली चर्च है। सन 1840 में यहां महामारी फैलने के बाद इसे खाली कर दिया गया था। माना जाता है कि इसके बाद से यहां एक दुल्हन का भूत घूमता है। इस तरह के एक्सपीरियंस की वजह से यहां के लोग परेशान होने लगे थे, इसी के मद्देनजर यहां 1977 में एक्जोर्सिज्म कराया गया था। लेकिन इस दौरान भी यहां बहुत डरावने अनुभव देखने को मिले थे। इस प्रक्रिया के दौरान यहां मौजूद एक लेखक ने अपने एक्सपीरियंस कुछ इस तरह शेयर किए थे, 'बाइबल पढ़े जाने के दौरान पहले जोर-जोर से हंसने और उसके बाद रोने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। उसके अगले दिन यहां के तालाब में मछलियां मरी हुई पाई गईं।'
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों