18 जुलाई 2020 को हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। पिछले साल प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी की थी और जन्मदिन से कुछ समय पहले वो टस्कनी में छुट्टियां भी बिता कर आई थीं। उनकी तस्वीरें, निक के साथ बिताई वेकेशन, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैवल एक्सपीरियंस काफी सुहावना लगता है। अब खुद ही सोच लीजिए प्रियंका ग्लोबल सुपर स्टार हैं तो उनकी छुट्टियां किसी एक देश तक तो सीमित नहीं रहेंगी।
अब ट्रैवल प्रियंका की तरह करना तो संभव नहीं है क्योंकि बहुत से लोग इतनी लग्जरी अफोर्ड नहीं कर पाते। उनका बजट बिगड़ सकता है, लेकिन उन जगहों पर जाना संभव है जहां पर प्रियंका गई हैं। उन जगहों की खूबसूरती महसूस की जा सकती है और ये बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन अपनी लिस्ट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं। ऐसे में क्यों न हम उन्हीं डेस्टिनेशन और उनके बजट की बात कर लें?
इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें
अब सबसे पहले इसका नाम आना तो लाज्मी है। टस्कनी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें, वीडियो वायरल हो गए थे। एक वायरल वीडियो में प्रियंका और निक नूडल्स बनाना सीख रहे थे। टस्कनी वही जगह है जहां अनुष्का और विराट की शादी हुई थी। ये खूबसूरत इटैलियन प्रांत सेंट्रल इटली में स्थित है और यहां कई शहर ऐसे हैं जिन्हें देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। अंगूर के बाग, खूबसूरत सीनरी मन मोह लेती है और इटैलियन वाइन और नूडल्स, पीत्जा का मज़ा मिलता है सो अलग।
View this post on Instagram
कितना बजट बनाकर चलें-
यहां जाना है तो 2 लाख तक का बजट होना चाहिए।
बजट कम करने के लिए क्या करें-
कनेक्टिंग फ्लाइट्स बुक करें ये पैसे बचाती हैं। यहां 2 स्टार होटल भी काफी मनमोहक हैं तो महंगे रिजॉर्ट में पैसे न खर्च करें। खाना लोकल शॉप्स में खाएं सभी जायकेदार होंग।
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्हें मायामी का साउथ बीच बेहद पसंद है और प्रियंका कई बार मायामी वेकेशन के लिए जा चुकी हैं। उनकी बिकिनी पहने हुए और जेट स्की इस्तेमाल करते हुए तस्वीरें मायामी की ही हैं। प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ यहां कई बार छुट्टियां मनाने गई हैं।
कितना बजट बनाकर चलें-
यहां जाना है तो 2 लाख तक का बजट होना चाहिए।
बजट कम करने के लिए क्या करें-
खाने पर ज्यादा पैसा खर्च न करें, लोकल बीच पर जाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
स्विज़ एल्प्स पर प्रियंका की स्की करती हुई तस्वीरें याद हैं आपको? वो याद नहीं हैं तो ऊपर दी हुई तस्वीरें देख लीजिए जिसमें क्यूट सर्दियों के कपड़ों में प्रियंका मस्ती कर रही हैं। ये है स्विज़ वेकेशन। स्वित्जरलैंड घूमना यकीनन बहुत से लोगों का सपना होता है, लेकिन यकीन मानिए इसके लिए आपको ऊपर दी हुई जगहों से कम खर्च आएगा।
कितना बजट बनाकर चलें-
10 दिन की ट्रिप के लिए करीब 1.5 लाख बजट होना चाहिए।
बजट कम करने के लिए क्या करें-
यूरोप पैकेज में कई देश एक साथ घुमाए जाते हैं और ऐसे में 1.5 लाख तक का बजट आता है। उसकी जगह सिर्फ स्वित्जरलैंड का ही ध्यान रखिए और वहीं घूमिए। यहां भी कनेक्टिंग फ्लाइट वाला फंडा अच्छा चलेगा।
सोफी टर्नर और जो जोनस जो अब प्रियंका के जेठ-जेठानी हैं वो अपनी शादी के लिए पैरिस गए थे। प्रियंका और निक की कई रोमांटिक तस्वीरें भी हैं उस वेकेशन की। अब पैरिस को तो दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक कहा ही जाता है। तो यहां घूमना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
कितना बजट बनाकर चलें-
10 दिन की ट्रिप के लिए करीब 1 लाख बजट होना चाहिए।
बजट कम करने के लिए क्या करें-
होटल चुनने में ध्यान रखें। यहां होटल पर अच्छा खासा खर्च हो जाता है। खाने के लिए भी फैंसी जगह पर न जाएं। पैरिस में घूमना और पहुंचना तो सस्ता है, लेकिन वहां रहना और खाना काफी महंगा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की Painshill Park की ट्रैवल डायरी है दिलचस्प, लंदन के इस पार्क में खूबसूरत नजारों का मजा लिया
प्रियंका और निक के मिनी हनीमून की तस्वीरें जब वायरल हुई थीं तो कई लोगों ने ये सवाल किया था कि मस्कट क्यों? प्रियंका की ट्रैवल लिस्ट में ये सबसे सस्ती जगह हो सकती है। इस ट्रैवल डेस्टिनेशन में खास ये है कि ये ऑफबीट है और साथ ही साथ भारत से पास है। इसके कारण ये सस्ती है। यहां डाइविंग भी बहुत अच्छी होगी।
कितना बजट बनाकर चलें-
इसके लिए 40 हज़ार से 80 हज़ार तक का बजट बनाकर चलें।
बजट कम करने के लिए क्या करें-
यहां होटल में खर्च बचाने की न सोचें। होटल में खर्च करना होगा, लेकिन खाने के लिए ओमान में स्ट्रीट फूड काफी अच्छा होगा।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।