प्रियंका-निक के हनीमून की ये 5 तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत हैं और साथ ही प्रियंका का ये वीडियो साफ बता रहा है कि वो कैरेबियन डेस्टिनेशन को कितना ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। इन दिनों प्रियंका और निक हनीमून मना रहे हैं। हाल ही में कुछ तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं जिसमें दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर खबर आई है कि दोनों कैरेबियन में हैं जहां पर दोनों हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनास ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले हुए कैरेबियन में नजर आईं। ये कपल हनीमून के लिए कैरेबियन पहुंच गया है।
कैरेबियन से पहले प्रियंका और निक दोनों हनीमून पर ओमान भी गए थें जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल पर खूब वायरल हुई थी। उस दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने समंदर किनारे रेत पर दिल बनाकर अपना और निक का नाम लिखा था। वहीं निक-प्रियंका ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वे निक के परिवार वालों के साथ लंदन में क्रिसमस मना रही थीं। साथ ही इस सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी हिस्सा रहीं।
Read more: प्रियंका निक के हाथों में हाथ डाले हनीमून के लिए पहुंची इस खूबसूरत जगह
प्रियंका-निक हनीमून फोटोज़ और वीडियो
प्रियंका-निक के हनीमून की फोटोज़ और वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो देखिए इसमें प्रियंका झूला झूलती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका और निक अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के बाद इन दिनों हनीमून पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने आईसी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखीं थीं। इसके साथ उन्होंने बाल को खुला कर रखा था और गोगल लगा रखे थे जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था।
एयरपोर्ट पर निक जोनस एकदम कैज्युअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे-कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी। फोटो में दोनों एकदम परफेक्ट कपल नजर आ रहे थे।
प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी करने के बाद अब ये न्यूली वेड कपल लॉस एंजेलिस में भी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगा जोकि हॉलीवुड के सितारों के लिए होगी। इसका अंदाज लगाया जा रहा है कि इस पार्टी में हॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी फिलहाल रिसेप्शन का वेन्यू तय नहीं हो पाया है।
यहां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की।
अगर उमैद पैलेस के एक दिन के किराए की बात करें तो लगभग 60 हजार डॉलर यानि 43 लाख रुपए है। उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों