Ram Charan Highest Grossing Movie: पैन इंडिया स्टार राम चरण साउथ के सबसे डिमांडिंग एक्टर माने जाते हैं। राम चरण अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में आई उनकी फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बजाया। इस फिल्म से राम चरण को एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा दिया था।
आरआरआर के अलावा भी रामचरण की कई ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैंं। आज हम आपको क्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे। आइए जानें, राम चरण की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में...
यह भी देखें- Ram Charan Baby Girl: साउथ सुपरस्टार राम चरण बने पिता, वाइफ उपासना ने दिया बेटी को जन्म
View this post on Instagram
राम चरण की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आरआरआर का नाम सबसे ऊपर है। ये उनके करियर की सबसे पॉपुलर और सक्सेसफुल फिल्म थी। इस मूवी ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। 500 करोड़ के बजट के साथ तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1288 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रंगस्थलम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के जरिए राम चरण को बेस्ट तेलुगु अभिनेता का उनका दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 80 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 217 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
फिल्म मगधीरा साल 2009 में रिलीज हुई थी। राम चरण की इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया था। इस फिल्म में अपने काम के लिए राम चरण को बेस्ट तेलुगु अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म केवल 40 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड करीब 127 करोड़ का बिजनेस किया था।
राम चरण की फिल्म विनय विद्या राम साल 2019 में रिलीज हुई थी। विनय विद्या राम भी राम चरण की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 90 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने वर्ल्डवाइड करीब 97 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था।
राम चरण की फिल्म ध्रुवा ने भी खूब कमाई की थी। ये उनके 5वीं बेस्ट मूवी है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में राम चरण ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
यह भी देखें-करण जौहर की फिल्म की कहानी से कम नहीं है साउथ सुपरस्टार राम चरण की लव स्टोरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Prime Video/IMDb
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।