herzindagi
pushpa 2 box office collection day 13 allu arjun rashmika mandanna film

Pushpa 2 Box Office Collection Day 18: 'पुष्पा 2' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

pushpa 2 worldwide collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए पुष्पा 2 भारत की सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म बन चुकी है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-23, 17:42 IST

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म की रिलीज को 18 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार उतनी ही है।

हर दिन धुआंधार कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट कर रही है। फिल्म ने अपने बजट की वसूली रिलीज के पांचवे दिन ही पूरी कर ली थी और अब ये जमकर मुनाफा कमा रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 

यह भी देखें- बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज को शादी के लिए किया प्रपोज, वायरल हुई मिहिका-राणा की ये तस्वीर

‘पुष्पा 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है। इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे संडे को धुंधाधार कलेक्शन के साथ फिल्म ने 1062.9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ पुष्पा 2 ने 'बाहुबली: द कंक्लूजन' को मात दे दी है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपए था।

‘पुष्पा 2’ का 13वें दिन का कलेक्शन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

‘पुष्पा 2: द रूल’ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। फिल्म इंडिया में तो दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रही है। टिकट काउंटर भी खचाखच भरे पड़े हैं। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर भी खूब कमाई की। हालांकि, दूसरे सोमवार को पुष्पा 2 की कमाई में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई। वर्किंग डेज में फिल्म में कमाई में गिरावट आम है, लेकिन वीकेंड्स पर कमाई के बढ़ने की ज्यादा उम्मीद होती है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन सभी भाषाओं का कलेक्शन मिलाकर लगभग 24.25 करोड़ की कमाई की। 

पुष्पा 2 ने अब तक कितनी कमाई की?

फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, अब तक पुष्पा 2 ने लगभग 953.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 13 दिनों के भीतर फिल्म ने तमिल में 50.65 करोड़, कन्नड़ में 6.87 करोड़, तेलुगु में 290.9 करोड़, हिंदी में 591.1 करोड़ और मलयालम में 13.78 करोड़ तक की कमाई की है। 

हिंदी भाषा में बनाया ये रिकॉर्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

फिल्म पुष्पा 2 ने हिंदी भाषा में रिलीज के 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 13वें दिन फिल्म ने 18.5 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बाहुबली 2 को भी इस रिकॉर्ड में पछाड़ दिया। 

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ब्रेक करने से बस इतनी दूरी

पुष्पा 2 अपने अब तक के कलेक्शन के साथ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। पुष्पा 2 ने कल्कि 2898 ई., स्त्री 2, एनिमल, पठान और गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म 78 करोड़ का कलेक्शन और कर लेती है, तो ये बाहुबली 2 को पछाड़कर देश की नंबर 1 फिल्म बन सकती है। अब फिल्म के तीसरे वीकेंड से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 

क्या है पुष्पा 2 की कहानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पुष्पराज के जीवन और लाल चंदन सिंडिकेट पर उसके शासन के इर्द-गिर्द घूमती है। सीक्वल में वह एक से ज्यादा दुश्मनों का सामना करता है और नंबर एक बनकर उभरता है। फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। 

यह भी देखें- कौन हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? क्यों हो रही इनकी सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।