herzindagi
Shaktimaan Cast Transformation

Shaktimaan Cast Transformation: मुकेश खन्ना से वैष्णवी तक, 19 साल में इतनी बदल चुकी है Shaktimaan की स्टार कास्ट,देखें तस्वीरें

Shaktimaan Cast Transformation: सालों पहले खत्म हो चुका 90 के दशक का हिट शो शक्तिमान एक बार फिर फिल्म के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। ऐसे में सालों पहले शो में नजर आने वाली स्टार कास्ट अब कैसी दिखती है, आइए देखते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 13:27 IST

Shaktimaan Star Cast: यदि आप भी 90s के दशक के हैं,तो जाहिर सी बात है आपने शक्तिमान तो जरुर देखा होगा। मुकेश खन्ना के इस सुपरहिट शो को लेकर उस जमाने में लोगों में अलग ही क्रेज था। बच्चे से लेकर हर उम्र के लोग इस शो के दीवाने थे। 1997 से 2005 तक चले इस शो ने करीब 450 एपिसोड पूरे कर लिए थे।

वहीं अब करीब 19 साल बाद ये सुपरहीरो एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने को तैयार है। इस बार आप शो की जगह शक्तिमान को फिल्म के जरिए एन्जॉय करेंगे। जिसका हाल में टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में अब फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

नए अंदाज में दिखेगा शक्तिमान

इस बार आपको शक्तिमान एक नए अंदाज में नजर आएगा। इसके अलावा शो की स्टार कास्ट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन आज हम आपको सालों पहले नजर आने वाली स्टार कास्ट अब कैसी नजर आती है, वो दिखाने जा रहे हैं।

मुकेश खन्ना (शक्तिमान और गंगाधर)

shaktiman mukesh khanna

शो के लीड एक्टर मुकेश खन्ना ने शो में डबल रोल निभाया था। जिसमें उन्होंने सुपरहीरो शक्तिमान और फोटो जर्नलिस्ट गंगाधर बनकर दर्शकों का दिल जीता था। आज सालों बाद अभिनेता इसे दिखते हैं।

ये भी पढ़ें : स्टाफ से पैसे मांगकर शक्तिमान बने थे एक्टर मुकेश खन्ना, इस तरह मिली कामयाबी

सुरेंद्र पाल (तमराज किलविश)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surendra Pal Singh (@actorsurendrapal)

शक्तिमान में विलेन के रूप में नजर आने वाले सुरेंद्र पाल ने खतरनाक किरदार से तहलका मचा दिया था। इसके साथ ही छोटे पर्दे के इतिहास में ये सबसे खतरनाक किरदारों में से एक था। आज एक्टर काफी बदल चुके हैं।

वैष्णवी मैकडोनाल्ड (गीता विश्वास)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vaishnavi Macdonald (@vaishnavimacdonald_official)

गीता विश्वास के रोल को भी दर्शकों ने शो में काफी पसंद किया था। इस किरदार को दो अभिनेत्रियों ने निभाया था। एक गीता विश्वास और दूसरा किटू गिडवानी। आज ये दोनों एक्ट्रेसेस ऐसी नजर आती हैं।

ललित परमू (डॉ जैकाल)

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by lalit parimoo (@parimoo.lalit)

शो में साइंटिस्ट डॉ जैकाल की भूमिका में ललित परमू नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। आज सालों बाद अभिनेता काफी बदल गए हैं।

ये भी पढ़ें :सोनपरी से लेकर शक्तिमान तक, 90's के वो पॉपुलर टीवी शो जिनसे जुड़ी हैं बचपन की यादें

शेयर किया पोस्टर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

हाल में मुकेश खन्ना जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शक्तिमान का एक पोस्टर शेयर करते ही कैप्शन में दुबारा वापिस आने की न्यूज दी। शक्तिमान फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक इस बार स्टार कास्ट टीम में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ। 

 

Image Credit: Jagran/Wikipedia/IMDB

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।