herzindagi
urad dal face pack for fairness in hindi

मुंहासे,टैनिंग दूर करने के साथ चेहरे पर ग्‍लो लाते हैं उड़द दाल से बने ये 3 फेस पैक्‍स

घर पर उड़द दाल से बनाएं फेस पैक। इससे त्‍वचा में ग्‍लो आने के साथ ही मुंहासे और टैनिंग जैसी समस्‍याएं भी दूर हो जाएंगी। 
Editorial
Updated:- 2020-05-22, 12:08 IST

भारत में कई तरह की दालें यूज होती हैं। इनमें से एक उड़द दाल भी है। सभी दालें शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचाती हैं। उड़द दाल भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर के साथ ही त्‍वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे खाने के साथ ही आप घर पर इसके फेस पैक बना कर त्‍वचा संबंधी कई परेशानियों से निजात पा सकती हैं। तो चलिए हम आपको घर पर इससे बनने वाले 3 फेस पैक्‍स के बारे में बाताते हैं। 

urad dal  amazing face packs for tanning

चिरौंजी, अरहर और उड़द दाल 

आपकी रसोई में चिरौंजी, अरहर और उड़द दाल तीनों ही सामग्री आसानी से मिल जाएंगी। जहां चिरौंजी में फैटी एसिड और प्रोटीन का भंडार होता है। यह मुंहासों निजात दिलाती है वहीं अरहर की दाल में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इन दोनों के साथ उड़द दाल मिला कर फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर अनोखा ग्‍लो पाएं। 

इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सौंफ के इस्‍तेमाल से त्‍वचा को बनाएं ग्‍लोइंग और यूथफुल

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच अरहर दाल 
  • 1 बड़ा चम्‍मच उड़द दाल 
  • 1 छोटा चम्‍मच चिरौंजी 
  • 2 बड़े चम्‍मच दूध 

इसे जरूर पढ़ें: Anti Ageing: इस खास फल से बने फेस पैक को लगाएं झुर्रियों से छुटकारा पाएं

विधि 

  • एक दिन पहले रात में चिरोंजी को दूध में भिगो कर रख दें। इससे चरोंजी फूल जाएगी और पीसने में आसानी होगी। 
  • इसी तरह अरहर की दाल और उड़द की दाल को भिगो दें और दोनों को साथ में पीस लें। 
  • अब तीनों का पेस्‍ट मिक्‍स कर लें। इसे चेहरे पर सकुर्लर मोशन में मिक्‍स करते हुए लगाएं। 
  • 20 से 30 मिनट तक इस चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में चेहरे को पानी से साफ कर लें। क्ले मास्क से जेनिफर के चेहरे पर आता है ग्लो, आप भी करें ट्राय
  • हफ्ते में एक बार यह पैक जरूर लगाएं। यह आप की त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट भी करता है। इस पैक से आपकी त्‍वचा साफ हो जाती हैं और उसमें ग्‍लो भी आ जाता है। 

urad dal face pack for dry skin

 राइस पाउडर और उड़द दाल 

त्‍वचा के लिए चावल भी किसी वरदान से कम नहीं है। खासतौर पर अगर आपकी उम्र बढ़ रही है और उम्र के साथ ऐजिंग के निशान चेहरे पर नजर आ रहे हैं तो आपको बता दें कि चावल का त्‍वचा पर इस्‍तेमाल करने से यह आपके स्किन कॉलेजन को बूस्‍ट करते हैं। इससे आपकी त्‍वचा जवां-जवां नजर आती हैं। इसके साथ अगर आप उड़द दाल मिक्‍स करती हैं तो यह त्‍वचा के लिए और भी फायदेमंद हो जाती है। मोगरे के फूल से बने फेस पैक से चेहरे पर आ जाए अनोखी चमक और निखार

सामग्री 

  • 1 छोटा चम्‍मच राइस पाउडर 
  • 1 छोटा चम्‍मच उड़द दाल पेस्‍ट 
  • 1 नींबू का रस 

 

विधि 

  • सबसे पहले उड़द दाल को भिगो कर पीस लें। रात भर नहीं भिगो पाई हैं तो आप पेस्‍ट बनाने के 30‍ मिनट पहले भिगो लें। 
  • अब चावल को पीस कर उसका पाउडर बना लें । आप चावल को ग्राइंड करके भी पाउडर बना सकती हैं। 
  • इसके बाद उड़द दाल के पेस्‍ट में चावल का पाउडर मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं। 
  • अब इस पेस्‍ट को चेहरे पर लागएं और 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। 
  • हफ्ते में एक बार इस पेस्‍ट को जरूर यूज करें। यह त्‍वचा में कसाव लाएगा और साथ ही इससे टैनिंग भी दूर होगी। 

urad dal  amazing face packs for glowing skin

दही और उड़द दाल का फेस पैक 

अगर आपके ज्‍यादा टैनिंग हो गई है या फिर चेहरे पर मुंहासे निकल रहे हैं तो आपको दही और उड़द दाल का फेस पैक लगाना चाहिए। इस बनाने की विधि आसान है। 

सामग्री 

  • 2 बड़ा चम्‍मच उड़द दाल 
  • 1 बड़चा चम्‍मच दही 

 

विधि 

  • आपको रात में ही दाल को भिगो देना चाहिए। इसके बाद आप सुबह उसे पीस लें। 
  • इस पेस्‍ट में दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अगर आपके टैनिंग है तो यह पैक बहुत ही मददगार साबित होगा। 
  • आपको यह पैक चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए ही लगाना होगा। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। 
  • हफ्ते में एक बार चेहरे पर यह पैक लगाएं। 

 

ध्‍यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको इनमें से कोई भी फेस पैक यूज करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। त्‍वचा के टाइप के अनुसार इस्‍तेमाल करें ये 3 Green Tea Face Packs

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।