herzindagi
Tv Actress Jennifer Winget

Beauty Tips: क्ले मास्क से जेनिफर के चेहरे पर आता है ग्लो, आप भी करें ट्राय

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के चेहरे जैसा ग्लो चाहती हैं तो उनकी तरह रोज चेहरे पर घर पर बना क्ले मास्क लगाएं। 
Editorial
Updated:- 2020-05-12, 19:40 IST

टीवी की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। खासतौर पर महिलाएं जानना चाहती हैं कि जेनिफर अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखती हैं? अगर आप भी जेनिफर विंगेट के ग्लोंइग फेस का राज जानना चाहती हैं तो हम आपको बता दें कि जेनिफर कितना भी बिजी हों वह दिन में एक बार चेहरे पर क्ले मास्क जरूर लगाती हैं। हालाकि क्ले मास्क आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा मगर हम आपको इसे घर पर आसानी से अलग-अलग तरह से बनाना सिखाएंगे। आपको बता दें कि क्ले मास्क अलग-अलग मिट्टी से कई तरह से बना या जा सकता है।

त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। क्ले मास्क चेहरे पर लगाने से ग्लो के साथ-साथ मुंहासों, डेड स्किन और ब्लैक स्पॉट की समस्या भी दूर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर ही आसानी से क्ले मास्क कैसे बनाया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग त्वचा के लिए फॉलो करें एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का स्किन केयर रूटीन

how to use clay mask

मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क 

पार्लर में होने वाले मेहंगे फेशियल जैसा ग्लों घर पर चाहिए तो आपको मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क रोज चेहरे पर लगाना चाहिए। यह आपको ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ मुंहासों से भी छुटकारा दिलाएगा। इसे बहुत ही आसानी से आप घर पर बना सकती हैं। बाजार में आपको क्‍ले मास्‍क आसानी से मिल जाएगा मगर आप इसे कम दामों पर ऑनलाइन यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको 100 ग्राम क्‍ले मास्‍क  मात्र 185 ₹ में मिल जाएगा। 

सामग्री 

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी 
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर 
  • 1 चम्मच शहद 
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 2 चम्मच विटामिन ई औयल 

विधि 

सबसे पहले एक कटोरी लें। इस कटोरी में मुलतानी मिट्टी डालें। इसके बाद 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। चंदन पाउडर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। मगर आप चंदन की लकड़ी को घिस कर घर में ही चंदन का लेप बना कर इस फेस पैक में मिला सकती हैं। इसके बाद इसमें गुलाब जल और शहद मिलाएं। इसका लेप तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं। इस मास्क को चेहरे पर अच्छे से सूख जाने दें। 15 से 20 मिनट बाद जब चेहरे पर मास्क सूख जाए तो चेहरे को पानी से साफ कर लें। चेहरे का साफ करने के बाद विटामिन ई ऑयल से चेहरे की हल्की सी मसाज करें और चेहरे को एक बार फिर से पानी से साफ कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें: एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट की फिटनेस का क्‍या सीक्रेट है जानिए

jennifer winget fitness diet

ग्रीन टी और बेंटोनाइट फेस मास्क 

अपको बता दें कि बेंटोनाइट भी एक तरह की मिट्टी होती है। यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप इस मिट्टी से भी चेहरे के लिए मास्क तैयार कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आपको त्वचा को डिटॉक्सिफाई करना है तो उसके लिए यह क्ले मास्क बहुत ही फायदेमंद है। 

सामग्री 

  • 1 ग्रीन टी बैग 
  • 2 चम्मच नारियल का तेल 
  • 1/4 कप बेंटोनाइट क्ले पाउडर 
  • 8 कैप्सूल एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर 
  • 1 चम्मच एलोवेरा जैल 
  • 2 बूंद टी ट्री ऑयल 
  • 2 बूंद मिंट ऑयल 
  • 2 बूंद यूकेलिप्टस ऑयल 

विधि 

इन सभी सामग्रियों को एक साथ एक बाउल में मिलाएं। इसे थोड़ा पतला करने के लिए इसमें ग्रीन टी वॉटर का यूज करें। इससे गाढ़ा लेप तैयार हो जाएगा। इस लेप को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसे लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं। इसे ठंडा-ठंडा लगाने पर त्वचा में ताजगी महसूस होगी। इस लेप को चेहरे पर 20 मिनट के लगा रहने दें। बाद में चेहरे को पानी से साफ कर लें। 

 

फ्रेंच ग्रीन क्ले फेस मास्क 

अगर आपको चेहरे पर निखार चाहिए तो आपको फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क लगाना चाहिए। आपको बाजार से यह आसानी से मिल जाएगा। इस मास्क को घर पर बनाना भी बेहद आसान है। 

सामग्री

  • 1 चम्मच गुनगुना पानी 
  • 1/4 चम्मच कच्चा दूध 
  • 1 चम्मच फ्रेंच ग्रीन क्ले 
  • 2 चम्मच नारियल का तेल 
  • 1 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 
  • 1 कच्चा अंडा 

 

विधि 

एक कटोरी लें और सभी सामग्री को आपस में मिला लें। इसके बाद एग व्हाइट को मिश्रण में मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद जब यह क्ले सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपके चेहरे पर एक अनोखी चमक और निखार आ जाएगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।