ऐसी बहुत सी लड़कियां होती हैं, जिन्हें मेकअप करना बहुत अच्छा नहीं लगता। वह आमतौर पर मेकअप से दूरी ही बनाती हैं, लेकिन जब बात शादी की हो तो। शादी में कई तरह के फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत, सगाई आदि होते हैं। ऐसे में अगर आप मेकअप नहीं करतीं तो इससे आपका चेहरा काफी अजीब लगता है। दरअसल, उस समय बड़ी-बड़ी लाइटें और कैमरे में आपका बिना मेकअप का चेहरा बेहद अजीब नजर आएगा और फिर आपको वह लुक नहीं मिलेगा, जो वास्वत में मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, हो सकता है कि मेकअप करने से आप खुद को अनकंफर्टेबल महसूस करें। अमूमन यह देखा जाता है कि जो लड़कियां बिल्कुल मेकअप नहीं करतीं, उन्हें अगर मेकअप करना पड़ जाए तो वह काफी असहज हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-शादी के दिन नेचुरली दमकेगी स्किन, बस अपने खाने पर दें ध्यान
अब आप उलझन में होंगी कि क्या करें। बिना मेकअप के आपका चेहरा अजीब लगेगा और शादी से पहले सभी फंक्शन में आपका लुक बिगड़ जाएगा। वहीं दूसरी ओर, हैवी मेकअप करने से आप खुद को भीतर से असहज महसूस करेंगी। इस उलझन से निकलने का सबसे आसान तरीका है कि आप नो मेकअप लुक अपनाएं। इस तरह आप लाइट मेकअप के जरिए अपनी नेचुरल ब्यूटी को आसानी से फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
लाइट मेकअप या नो मेकअप लुक में आप अपने चेहरे के बेस्ट फीचर्स को उभार सकती हैं और कमियों को आसानी से दबा सकती हैं। साथ ही इस तरह का मेकअप आसानी से कैरी किया जा सकता है और इससे आपका चेहरा भी बदला-बदला नजर नहीं आता। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज के कुछ ऐसे ही लाइट मेकअप लुक दिखा रहे हैं, जिन्हें आप शादी से पहले के फंक्शन में आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं-
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का यह नो मेकअप लुक यकीनन बेहद खूबसूरत है। अपने इस लुक में अनुष्का ने लाइट बेस के साथ लिप्स को भी न्यूड कलर दिया है। अनुष्का ने आंखों पर अधिक फोकस किया है और लाइट कलर्स से स्मोकी लुक क्रिएट किया है। हेयस को ओपन विद कर्ल लुक दिया है। आप अनुष्का के इस मेकअप को हल्दी, मेहंदी यहां तक कि सगाई में भी रिक्रिएट कर सकती हैं।
कृति सेनन
कृति सेनन का यह मेकअप लुक संगीत पार्टी के लिए आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। अपने इस लुक में कृति ने लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक और उसी कलर का आईशैडो लगाया है। वहीं काजल को भी थोड़ा हल्का ही रखा है। अपने मेकअप में कृति ने पिंक शेड दिया है। यह एक ऐसा कलर है, जो किसी भी आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें-सोनम कपूर के ये 6 एथनिक लुक्स शादी की पार्टी में दिखेंगे खूबसूरत
इसलिए अगर आपको मेकअप की बिल्कुल भी समझ नहीं है और आप खुद मेकअप कर रही हैं तो कृति के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर लाइट पिंक कलर चुन सकती हैं। हेयर्स को कृति ने ओपन विद कर्ल लुक दिया है।
दीपिका पादुकोण
अगर आप मेकअप में एक एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो दीपिका का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में दीपिका ने लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक और आईज पर न्यूड कलर आईशैडो अप्लाई की है। इस लुक में दीपिका की आंखें बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही है। दीपिका ने बेहद लाइट और सटल मेकअप किया है। वहीं हेयर्स में दीपिका ने मेसी बन बनाया है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों