जब बात makeup की होती है तो उसमें आपकी आंखों का जिक्र ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। आपकी eyes हमेंशा कहीं भी और किसी भी जगह लोगों को attract करतीं हैं। जो जीजें आपके lips नहीं बयां कर पाते। Eye makeup हमेशा से ही आपकी खूबसूती का एक अहम हिस्सा रहा है। आपको हमेशा ही अपनी eyes पर एक ऐसा makeup carry करना चाहिये जो लोगों की आखों से बातें करें।
वैसे तो eye makeup को लेकर कई सारे trend सामने आये हैं। जिसमें eye shadow से लेकर eyeliner तक को अलग-अलग तरह से present किया गया है। जिसमें आप अपनी पलकों के साथ fun करते हुऐ अपने look को और ज्यादा classic mettallic shades दे सकतीं हैं। Eye makeup में inspiration देने के मामले हमारी bollywood celebs सबसे आगे हैं। तो आप भी इनसे लीजिये कुछ eye make-up inspiration.
सोनम कपूर
Fashion के मामले में सोनम कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। वो अपनी eyes के साथ make-up को बड़े ही dramatic तरीके के साथ carry करने को लेकर जानीं जातीं हैं। आप उनका ये look ही देख लीजिये। जिसमें उन्होने अपने अपने eye make-up को अपनी dress के साथ match किया हुआ है। उन्होने अपनी eyes पर एक metallic apple green shadow दी हुई है। इसके साथ ही उन्होने अपने highlighter से अपनी eyelids को एक sexy अंदाज में present किया है। उनके इस look पर mascara एक extra doze दे रहा है।
कृति सेनन
कृति सेनेन ने अपने fashion और अपने beauty looks से कभी भी हमें निराश नहीं किया है। वहीं जब eye makeup की बात हो तो वो शायद ही कभी गलत हों। उन्हें ये बखूबी पता है कि अपनी eyes को एक sexy look कैसे देना है। आप उनके इस look को ही देख लीजिये। जिसमें उन्होने एक bold eye makeup किया हुआ है।
जिसमें intense black उनकी दोनों lids को cover कर रहा है। इसके साथ grey colour उनके इस look का और ज्यादा popping out बना रहा है। आपको कृति का ये look एक बार night party में जरूर try करना चाहिये।
यामी गौतम
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाने वालीं यामी गौतम अपने beauty looks के लिये हमेशा से ही जानीं जातीं हैं। कई बार जिसमें वो कुछ ना कुछ experiment भी करती रहतीं हैं। विश्वास नहीं तो आप यामी का ये look देख लीजिये। उन्होने कितने sexy तरीके से अपनी आंखों को एक beautiful look दिया है।
उनकी ये soft pink tones उनकी eyelids पर बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उनके इस makeup पर हल्का-सा eyeliner का smudge और भी beautiful लग रहा है। इसके साथ ही उनकी eyelashes भी बेहद ही impressive लग रहीं हैं।
आलिय भट्ट
बॉलीवुड में सबसे youngest star आलिया भट्ट ने हमेशा से ही अपने आपको best prove किया है। उनमें ना सिर्फ शानदार acting skills हैं बल्कि अपने look को कैसे stunning दिखाना है ये skills भी आलिया में हैं। वैसे तो आलिया भट्ट natural intensity को पसंद करतीं हैं।
लेकिन इसके साथ वो अपने eye makeup को कैसे खूबसूरत दिखाना है वो ये बखूबी जानतीं भी हैं। आप आलिया का ये काजल और उनकी waterline ही देख लीजिये। जिसमें उन्होने कितने sexy तरीके से अपनी upper eyelid पर एक flawless look carry किया है।
Read more: लाल-हरी ना पीली, ये हैं bollywood celebs की थोड़ा हटके lip shades
कंगना रनौत
Bollywood में स्टाइल queen के नाम से जानी जानें वालीं कंगना रनौत अपनी real life में भी style queen हैं। विश्वास नहीं तो उनका ये perfect look ही देख लीजिये। अपने airport look से लेकर इस event तक के look को उन्होने अपने eye makeup पर एकदम excllent तरीके से carry किया है।
उनकी ये soft brown और shiny eye shadow हर किसी का दिल जीत ले। उनकी ये eyelashes उनके look को एकदम out standing बना रही है। कंगना के इस look को देखकर एक बात तो साफ हो जाती है कि भले ही आप minimal eye makeup करें लेकिन वो एकदम sensational होता है।
Read more: हर तरह के scalp और बालों की समस्या को इन घरेलु उपायों से कहिये bye-bye
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का हरेक look एक golden look होता है। उनका ये winged eyeliner कभी भी गलत नहीं हो सकता। दीपिका पादुकोण की आंखे इस winged eyeliner में एकदम smashing लग रहीं हैं। उनका ये nude eye shadow उनकी आंखों को और ज्यादा highlight कर रहा है। उसके उपर हल्का काजल उनके look पर और ज्यादा graceful लग रहा है।
करीना कपूर खान
Bollywood की bebo स्टाइल के मामले में कभी भी पीछे नहीं रहतीं हैं। आप उनकी आंखों को ही देख लीजिये। Soft pink eye shadow के साथ वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होने अपनी दोनों lids को हल्का smudge किया हुआ है। उस पर ये light pink colour एकदम popping out लग रहा है। उन्होने इसे बेहद ही simple तरीके से carry किया है। करीना bollywood की एक ऐसी heroine हैं जिन्हें अपने look को minimum तरीके से कैसे stunning दिखाना है ये वो ये अच्छे से जानतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों