बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुनर को साबित कर चुकी प्रियंका चोपड़ा को आज लाखों लोग पसंद करते हैं। उनका अपना एक स्टाइलिंग सेंस है, जो ग्लोबली नए ट्रेंड सेट करती हैं। प्रियंका के आउटफिट से लेकर एसेसरीज यहां तक कि हेयरस्टाइलिंग भी बेहद खास होती है। उनके ऐसे कई हेयरस्टाइल्स हैं, जो एक रोमाटिंक डेट के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। जी हां, जब भी हम अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाती हैं, मन में यही ख्याल होता है कि हम सबसे खूबसूरत व प्रेजटेंबल दिखे। इसके लिए हम बेहतरीन आउटफिट तो चुनती हैं, लेकिन हेयरस्टाइलिंग के दौरान अक्सर कंफ्यूज हो जाती है। समझ ही नहीं आता कि बालों को किस तरह स्टाइल किया जाए। दरअसल, डेटिंग के दौरान बालों के लिए बहुत अधिक हैवी स्टाइल नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे चेहरा अजीब लगता है और बिल्कुल प्लेन हेयर भी आपके लुक को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आपको बैलेंस लुक अपनाना चाहिए। ऐसे में आप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हेयरस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, प्रियंका के लुक्स सिंपल और एलीगेंट होते हैं, जो डेटिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए जानते हैं इन हेयरस्टाइल्स के बारे में-
प्रियंका चोपड़ा का यह हेयरस्टाइल सिंपल होने के बावजूद भी बेहद एलीगेंट लग रहा है। आप इस हेयरस्टाइल को किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस लुक में प्रियंका ने वेस्टर्न वियर के साथ मिडिल पार्टिंग हेयर लुक रखा है। जिसे उन्होंने स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट लुक दिया है। इस हेयरस्टाइल में प्रियंका बेहद क्लासी लग रही हैं।
यह हेयरस्टाइल प्रियंका को एकदम डिफरेंट लुक दे रहा है। ऐसे में अगर आप अपने डेट पर एक स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो प्रियंका की तरह हाई बन बना सकती हैं। यह हाई बन हेयरस्टाइल वेस्टर्न वियर के साथ बेहद ही ब्यूटीफुल लगता है। इस हेयरस्टाइल के साथ आप मेकअप को सटल ही रखिएगा।
इसे भी पढ़ें: महज दस सेकंड में बॉबी पिन्स की मदद से बनाएं यह ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल्स
यह हेयरस्टाइल भी सिंपल होने के बावजूद एक एलीगेंट लुक दे रहा है। नाइट डेटिंग के लिए यह हेयरस्टाइल एकदम परफेक्ट है। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लिटर गाउन पहना है, जिसके साथ उन्होंने ओपन हेयर वेव्स लुक रखा है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।
अगर आप मिडिल एज वुमेन हैं और अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं तो ऐसे में आप पैंट सूट स्टाइल से लेकर गाउन तक के साथ इस हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं। सिंपल होने के बावजूद भी इस हेयरस्टाइल का अपना ही एक अलग लुक है। आप भी प्रियंका चोपड़ा इस हेयरस्टाइल को डेटिंग लुक में कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह मीडियम हेयर पर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, लगेंगी बेहद खूबसूरत
यह प्रियंका चोपड़ा का एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप डे टाइम से लेकर नाइट डेटिंग के लिए चुन सकती हैं। इस लुक में प्रियंका ने ऑरेंज कलर के आउटफिट के साथ मिडिल पार्टिंग स्लीक लो पोनीटेल लुक बनाया है। इसके साथ सटल मेकअप आपके लुक को और भी ज्यादा निखारेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।